फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water coolers are available at only four of the 12 intersections, and two of these are closed.

Ghazipur News: 12 में से सिर्फ 4 चौराहों पर वाटर कूलर, इनमें भी दो बंद

Sun, 26 Apr 2026 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Water coolers are available at only four of the 12 intersections, and two of these are closed.
गोराबाजार के हनुमान मंदिर के पास लगे आरओ वॉटर कूलर मशीन की टूटी टोटियां। संवाद
गाजीपुर। जिले में कभी 43 तो कभी 44 डिग्री पर तापमान पहुंच जा रहा है। सुबह से ही सूर्य की किरणें आग बरसाने लग रही हैं। शनिवार को पारा 44 था, बावजूद इसके नगर के करीब 12 चौराहों में आठ चौराहों पर राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। वहीं, चार चौराहों पर लगे वाटर कूलर में दो को छोड़ दो बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में प्रतिदिन ग्रामीण इलाकों एवं दूसरे जनपदों से आने वाले करीब आठ हजार राहगीरों को पानी खरीदकर अथवा दुकानों पर प्यास बुझानी पड़ रही है।
विज्ञापन


इन चौराहों पर नहीं लगा वाटर कूलर
शहर के विशेश्वरगंज चौराहे, लंका तिराहे, सिटी रेलवे स्टेशन, सैनिक चौराहे, गोराबााजार, झुन्नीलाल का चौराहा, स्टीमरघाट, नई सब्जीमंडी के पास एमएच स्कूल तिराह जैसे महत्वपूर्ण जगहोत्पर स्वच्छ व ठंडा पानी के लिए आरओ वाटर कूलर मशीन आज तक नहीं लग सका।
विज्ञापन

इन दो चौराहों पर लगे वाटर कूलर खराब
यहीं नहीं शहर के चार चौराहों में से मिश्रबाजार व विकासभवन चौराहे के पास लगा वाटर कूलर लोगों की प्यास तो बुझा रहा रहा है, लेकिन सकलेनाबाद दुर्गामंदिर के पास और सिंचाई विभाग चौराहे पर लगा वाटर कूलर खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन चौराहों से गुजरते हैं 5000 से अधिक वाहन
महुआबाग निवासी अनिल चौरसिया ने बताया कि शहर का विशेश्वरगंज चौराहा, लंका तिराहा, स्टेशन तिराहा और सैनिक चौराहा सबसे महत्वपूर्ण स्थानों में से हैं। इनसे होकर रोजाना 5000 से अधिक वाहन आते जाते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन की तरफ से अभी तक इन तिराहों व चौराहों पर कोई आरओ वाटर कूलर मशीन नहीं लगाई गई है। वहीं, दूसरी तरफ वेंडिंग जोन के पास लगा वाटर कूलर मशीन गर्म पानी उगल रही है। दोपहर के समय बाेतल में रखा पानी भी कुछ देर में गर्म हो जाता है, जिससे प्यास नहीं बुझ रही है।

छात्र-छात्राओं को भी हो रही परेशानी
आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नाकोत्तर महाविद्यालय की छुुट्टी के दौरान छात्र-छात्राएं प्यास बुझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन पानी गर्म रहने से परेशानी हो रही है। सकलेनाबाद निवासी फैजान अहमद ने बताया कि सकलनेबाद तिराहे पर लगा वॉटर कूलर मशीन करीब दो महीनों से खराब है। इससे प्रतिदिन 250 से 300 की संख्या लोग, दुकानदार और राहगीरों प्यास बुझाते थे। इस उमस भरी गर्मी में इसके खराब होने से लोग परेशान हैं। सिंचाई विभाग चौराहा निवासी कमलेश प्रसाद प्रजापति ने बताया कि चौराहे पर लगी मशीन अक्सर ही खराब पड़ी रहती है। ऐसे में लुदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, निजी विद्यालयों के छात्र व छात्राओं के साथ ही शॉपिंग मॉल पहुंचे लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। गोराबाजार निवासी कमलेश यादव ने बताया कि चौराहे के पास मेडिकल कॉलेज अस्पताल, स्नाकोत्तर महाविद्यालय, पुलिस लााइन, लॉर्ड कार्नवालिस का मकबरा, टेरी पीजी कॉलेज, कृषि विज्ञान केंद्र जैसे शैक्षणिक संस्थान और पर्यटन स्थल होने के बाद भी यहां अभीतक वॉटर कूलर नहीं लगाई गई है। करीब 4000 लोग रोजाना इस चौराहे से होकर गुजरते हैं। गोराबाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास लगे वॉटर कूलर मशीन की टोटियां करीब 20 दिनों से टूटी हैं।

शहर के प्रमुख चौराहों पर वाटरकूलर नहीं है। ऐसे में प्रतिदिन आठ चौराहों से आगवामन करने वाले आठ से दस हजार राहगीरों प्यास बुझाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विकास तिवारी, पीजी कॉलेज
नगर के करीब चार चौराहों पर वाटर कूलर है, लेकिन स्थिति यह है कि दो खराब पड़ा है। जबकि एक गर्म पानी ही देता है। ऐसे में राहगीरों एवं नगर के लोगों को प्यास बुझाने के लिए इधर- उधर भटकना पड़ रहा है। - विशाल कुमार, बीकापुर

वर्जन...
जल्द ही खराब वाटर कूलरों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। जिन जगहों पर वाटर कूलर नहीं हैं, वहां लगवाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। - डीके राय, ईओ नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed