फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water cooler bad, patients craving for pure drinking water

वाटर कूलर खराब, शुद्ध पेयजल को तरस रहे मरीज

Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Water cooler bad, patients craving for pure drinking water
एक माह से खराब पड़ा वाटर कूलर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं परामर्श के लिए ओपीडी सभागार में पहुंच रहे मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है। वजह महीनों से वाटर कूलर और आरओ मशीन खराब पड़ा हुआ है। ऐसे में मरीजों एवं तीमारदारों को हैंडपंप एवं पानी का बोतल खरीदकर प्यास बुझाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद स्थितियां जस की तस बनी हुई है। जबकि अस्पताल जल्द दुरुस्त कराकर संचालित करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से रोजना 100 से 150 मरीज जहां डॉक्टर का परामर्श, जांच एवं इलाज कराने जिला अस्पताल पहुुंचते हैं। वहीं आपातकालीन कक्ष में गंभीर बीमारियों से पीड़ित एवं ओपीडी में भर्ती होकर मरीज उपचार कराते हैं। ऐसे में इन्हें चिकित्सकीय सुविधाओं के साथ- साथ अन्य जरूरी व्यवस्थाएं जैसे पीने के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, मरीजों को भोजन तक की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते ग्राउंड फ्लोर में स्थापित वाटर कूलर एवं दूसरे तल पर लगा आरओ प्लांट करीब महीनों से बंद पड़ा हुआ है। इसकी मुख्य वजह है कि पार्टस खराब पड़े हैं। शिकायत के बावजूद भी अस्पताल के अधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मी सिर्फ जल्द दुरुस्त होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत तो यह है कि अब तक खराब पड़े मशीन के मरम्मत को लेकर कोई ठोस कदम ही नहीं उठाया गया है। इधर मरीजों एवं तीमारदारों को आपातकालीन कक्ष के सामने लगे हैंड पंप से ही प्यास बुझानी पड़ती है। इस संबंध में सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि एक से दो दिन के अंदर खराब पड़ा वाटर कूलर एवं आरओ मशीन दुरुस्त कराकर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed