फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voter Premier League will be held from Election Department, final will start on 16 May

Ghazipur News: वोटर प्रीमियर लीग कराएगा निर्वाचन विभाग, 4 से होगा शुरू 16 मई को फाइनल

Thu, 25 Apr 2024 05:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Voter Premier League will be held from Election Department, final will start on 16 May
गाजीपुर। निर्वाचन आयोग मतदान फीसदी को लेकर गंभीर है। इसे लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए तरह-तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निर्वाचन विभाग ने वोटर प्रीमियर लीग कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए जनपद के सभी ब्लॉकों में रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने लिए निर्वाचन विभाग ने वोटर प्रीमियर लीग कराने की तैयारी की है। इसमें किसी भी गांव के खिलाड़ी, जिनकी उम्र 18 वर्ष के ऊपर है को शामिल करने के लिए योग्य माना गया है। इसके लिए जिले के सभी ब्लॉकों पर पंजीकरण का कार्य किया जा रहा है। जो 28 अप्रैल तक चलेगा। पंजीकरण कराने वाली टीम को यह बताना होगा कि वे किसी दल या प्रत्याशी से संबंध नहीं रखते हैं और वे किट की खुद व्यवस्था करेंगे। साथ ही वाहन आदि के नाम पर किसी प्रकार के भत्ता की मांग नहीं करेंगे। वहीं वोटर प्रीमियर लीग का पहला मैच ब्लॉक स्तर पर चार मई से 10 मई तक चलेगा। इसके बाद इंटर ब्लॉक मैच 13 मई को होगा, जबकि क्वार्टर फाइनल 15 मई और 16 मई को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेला जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से वोटर प्रीमियर लीग का निर्णय लिया गया है। ब्लॉक स्तर पर इच्छुक टीमें रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। रजिस्ट्रेशन कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed