फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Voice arose , necessary amendments to the labor law

उठी आवाज, श्रम कानून में संशोधन है जरूरी

Fri, 01 May 2015 11:32 PM IST
Updated Fri, 01 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Voice arose , necessary amendments to the labor law
मेहनतकशों एवं प्रतिष्ठानों में ठेका प्रथा बंद करो, बेरोजगार युवाओं को काम की गारंटी दो आदि नारों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मई दिवस पर सिटी रेलवे स्टेशन परिसर से जुलूस निकाला। इसके बाद सरजू पांडेय पार्क में सभा की। पूर्व सांसद विश्वनाथ शास्त्री ने कहा देश की सरकार कारपोरेट घरानों का मुनाफा सुनिश्चित करने के लिए श्रम कानूनों को तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

स्थायी नौकरियों पर कुठाराघात किया जा रहा है। देश के बजट में मनरेगा, स्वास्थ, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा पर खर्च कम कर दिया गया है।  जिला सचिव अमरिका सिंह यादव, सहसचिव जनार्दन राम, रामलाल, सुरेंद्र प्रधान, डा. रामबदन सिंह, अरुण सिंह, राजेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जयराम सिंह  ने किया।
विज्ञापन


जिला श्रमिक समन्वय समिति की ओर से बाइक जुलूस निकालने के बाद हुई सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिंचाई विभाग चौराहा स्थित नलकूप मंडल कार्यालय पर आयोजित सभा में यूपीएमएसआरए के सदस्यों, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद राज्य कर्मचारी महासंघ से सम्बद्ध समस्त घटक संघों के पदाधिकारियों के साथ ही केंद्र कर्मचारी संगठनों अफीम फैक्ट्री, मुख्य डाकघर, बीएसएनएल, एलआई, वन विभाग, जिला पंचायत, विकास भवन के कर्मचारी संघ, आंगनबाड़ी सहित की संगठित एवं असंगठित क्षेत्रों के श्रमिकों ने हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष डीएन सिंह ने कहा कि पहली मई 1886 को अमेरिका के शिकागो शहर में काम के घंटे के निर्धारण की मांग कर रहे निहत्थे श्रमिकों पर गोलियां बरसाई गई थीं, जिसमें दर्जनों श्रमिक शहीद हो गए थे। तभी से पूरे विश्व में आज के दिन शहीद दिवस मनाया जाता है। सह समन्वयक आरेम राय, प्रमोद उपाध्याय, तारा सिंह, शायरा परवीन, विजयशंकर राय, मनोज, जयराम यादव आदि उपस्थित थे। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्षता  समिति के डीएन सिंह और संचालन परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने किया। सपा भवन पर समाजवादी मजदूर सभा की तरफ से मई दिवस मनाया गया। जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव ने कहा कि साम्राज्यवाद की पूंजीवादी को जड़ से उखाड़ फेंकना है। विजयशंकर यादव, रामनिवास गोड़, आत्मा, चंद्रिका यादव, जुगुलकिशोर कश्यप, मदन यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह यादव ने की। उधर, जमानिया स्थित पांडेय मोड़ पर स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार मजदूर विरोधी नीतियों से मजदूरों की जिंदगी बदतर हो रही है।  बुच्चीलाल, लालजी बनवासी, चंद्रावती, विजयी बनवासी, अंगद, प्रमोद बिंद आदि मौजूद थे। सदर ब्लाक के बयेपुर गांव में साइकल यात्रा में भाकपा माले के जिला कार्यालय सचिव योगेंद्र प्रताप भारती, प्रमोद कुशवाहा आदि मौजूद थे। सैदपुर में आयोजित कार्यक्रम में नंदकिशोर बिंद, आजाद यादव, राम्रसाद, लालचंद चौहान, मूलचंद्र प्रजापति और करंडा की साइकल यात्रा में करंडा में कमलाकर राम, राजेश बनवासी, सत्येंद्र प्रजापति, किशन बनवासी राम मौजूद रहे। जखनिया रेलवे मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विजयबहादुर सिंह, गुलाम सिंह, बासदेव त्यागी, रामचरम प्रजापित उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed