फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vishwakarma Ram was engaged a month ago and also looked after his mother's work.

Ghazipur News: एक महीने पहले हुई थी विश्वकर्मा राम की सगाई,मां का भी देखता था काम

Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Ram was engaged a month ago and also looked after his mother's work.
दिलदारनगर में हत्या के बाद रोते बिलखते थाना जाती मृतक की मां-संवाद
दिलदारनगर। भाजपा के जमानिया क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के मंडलध्यक्ष विश्वकर्मा राम की एक माह पूर्व ही सगाई हुई थी। घर पर खुशी का माहौल था। विश्वकर्मा राम ग्राम प्रतिनिधि भी थे और मां ग्राम बिंदु देवी का भी कार्य देखते थे। बीते 27 जून को भूमि विवाद हुआ था। इस मामले में दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। उक्त बातें रो- बिलख रही मां बिंदु देवी बार- बार कह रही थीं। मृतक की मां और ग्राम प्रधान बिंदु देवी ने पुलिस को बताया कि नौ जनवरी को भूमि खरीदी थी। जब वह भूमि को घेरने और चहारदीवारी का निर्माण कराने लगी तो आरोपियों ने अवरोध उत्पन्न शुरू कर दिया था। आठ मई को वह अपनी खरीदी हुई भूमि पर मिट्टी गिरवा रही थीं। शाम पांच बजे आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों से गाली देने के साथ मारपीटा था। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मारपीट में विश्वकर्मा राम गंभीर रूप से घायल हुए थे। 10 मई को बेटे को मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बेटे को 12 मई को अस्पताल से डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पीड़िता ने कहा कि उस दौरान भी आरोपियों ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि हत्यारोपियों ने पुत्र को मारपीटकर हत्या कर दी है। घटना से टिसौरा गांव के ग्रामीणों के चेहरे जहां मायूसी छाई थी। वहीं आक्रोशित भी दिखाई पड़े। परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे थे।
विज्ञापन

दो भाइयों में बड़े थे विश्वकर्मा राम-दिलदारनगर। टिसौरा गांव निवासी ग्राम प्रधान पुत्र और भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडलध्यक्ष विश्वकर्मा राम दो भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई कालीचरण और दो बहन भाई के शव को देखकर दहाड़े मारकर रो रहे थे। मां ग्राम प्रधान बिंदु देवी पुत्र का शव देखकर बार- बार अचेत हो जा रही थी। गांव की महिलाएं उन्हें संभालती और सांत्वना देती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन

पुलिस तीन- चार संदिग्धों को उठाया-दिलदारनगर। दिलदारनगर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की मां बिंदु देवी की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। यहीं नहीं पुलिस ने तीन से चार संदिग्धों को उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। यहीं नहीं नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed