फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers stopped the work of construction of link road

संपर्क मार्ग निर्माण का कार्य ग्रामीणों ने रोकवाया

Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped the work of construction of link road
कोतवाली क्षेत्र के अभईपुर गांव में बनाए जा रहे संपर्क मार्ग में अनियमितता का आरोप लगाकर बुधवार की देर शाम ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। साथ ही जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

अभईपुर गांव स्थित यूबीआई बैंक के पास से गांव में जाने वाली मुख्य सड़क का निर्माण कार्य हो रहा था। इसमें मानक की अनदेखी की जा रही थी। जिस पर ग्रामीणों ने कई बार कार्य कर रहे लोगों को मानक के अनुरूप निर्माण कार्य करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। इससे नाराज ग्रामीणों ने वहां चल रहे सड़क निर्माण कार्य को रोकवा दिए और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क रोज नहीं बनती है और मानक के अनुसार कार्य न होने से सड़क टूट जाती है। इससे पूरे गांव को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान ग्रामीणों एवं ठेकेदार के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। जहां दोनों पक्षों से कोतवाली में तहरीर दी गई है। इस संबंध कोतवाली प्रभारी संपूर्णानंद राय ने बताया कि दोनों पक्ष की तहरीर मिली है। सड़क निर्माण के दौरान विवाद हुआ था। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed