फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers outraged over encroachment on Pokhari

पोखरी पर अतिक्रमण से ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over encroachment on Pokhari
दुबिहां। बाराचवर विकास खंड के पैकवली ग्रामसभा की पोखरे पर फिर अतिक्रमण शुरू कर दिया गया है। कुछ समय पहले न्यायालय की लंबी लड़ाई के बाद इसे खाली कराया गया था। तब कोर्ट के निर्देश पर जिलाधकारी ने इसे खाली कराया था। इस पर दोबारा अतिक्रमण की शुरुआत होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सरकारी भींटा की जमीन पर गांव के ही लोग बाउंड्री कराकर नाद, चरन, टीनशेड, छप्पर आदि डालकर कब्जा कर रह रहे हैं। ग्रामीणों ने जमीन को खाली कराने के लिए उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल किया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी को अवैध रूप से कब्जा की जमीन को खाली कराने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद सक्रिय होकर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक सहित क्षेत्रीय लेखपाल तथा सुरक्षा के लिए क्षेत्राधिकारी सहित थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर टीम समेत मौजूद होकर अवैध कब्जा वाली जमीन को खाली कराया था। अब ग्रामीणों ने एक बार फिर उपजिलाधिकारी के यहाँ आवेदन दिया कि पोखरे के भींटा वाली जमीन को खाली कराया गया था। जिस पर वही लोगों की ओर से पुन: कब्जा करने की बात कही गई है और खाली कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

-पोखरी पर कब्जा करना उचित नहीं है। जब लोगों को पता ही है कि सरकार की जमीन है और वह कभी भी खाली करा लेगी तो इस तरह की मानसिकता को बदल देना चाहिए।- धर्मेंद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सरकारी संपत्तियों पर अपना हक जमाना नाजायज है आज विकास का दौर चल रहा है ऐसे में अवैध अतिक्रमण करना लोगों को भारी पड़ जा रहा है।- हरिश्चंद्र।
-किसी भी सार्वजनिक स्थलों पर अपना अधिकार नहीं जमाना चाहिए। पोखरे , तालाब गांव की सुंदरता और
में चार चांद लगाते हैं। इन्हें गंदा नहीं किया जाना चाहिए।- सुरेंद्र राजभर।
-प्रशासनिक अधिकारियों को भी चाहिए कि वह समय-समय पर सार्वजनिक पोखरे तालाबों की पैमाइश करते रहें ताकि लोग उन पर अतिक्रमण करने की बात सोच ही न सके।- राजेश सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed