फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers demonstrated for road construction

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated for road construction
मरदह ब्लाक के बिजवनपुर गांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर लोक निर्माण विभाग के ठीकेदार द्वारा तीन साल पूर्व गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। अब तक सड़क का निर्माण नही हो सका है ।जिसके चलते सड़क पर पैदल यात्रा करना भी ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है। इस सड़क पर आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे है । आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । बताया कि वाराणसी गोरखपुर फोर लेन मार्ग पर मरदह चट्टी से बिजवनपुर गांव तक तीन सौ मीटर सड़क पर गिट्टी डाल कर तीन साल से छोड़ दिया गया है। जिससे नागरिक दुर्दशा झेल रहे है । पूर्व में तहसील दिवस पर एवं अन्य अधिकारियों को बार- बार प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, एवं संबंधित अधिकारी से गुहार लगायी गई, लेकिन कोई कार्यवाही नही की गई । इस अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष श्रीवास्तव दीपू, जितेंद्रलाल,आशुतोष लाल,मनोज श्रीवास्तव, सोमू श्रीवास्तव, मुन्ना, अजित, सोनू ,पंकज श्रीवास्तव, वीरेंद्र लाल, अजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed