फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers can also participate in the cleanliness survey online

Ghazipur News: ग्रामीण भी स्वच्छता सर्वे में ऑनलाइन ले सकते हैं भाग

Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Villagers can also participate in the cleanliness survey online
गाजीपुर। गांवों में स्वच्छता सर्वे जारी है। केंद्रीय टीम गांवों का सर्वे कर रही है। सर्वे के लिए शासन ने इस बार नई व्यवस्था लागू की है। ग्रामीण भी ऑनलाइन सर्वे में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे बेहतर और पारदर्शी हो, इसके लिए ग्रामीणों को भी सर्वे में शामिल करने की कवायद की गई है। एक ओर केंद्रीय टीम के सदस्य सर्वे करेंगे, तो दूसरी तरफ ग्रामीण स्वच्छता की कसौटी पर अपने गांव की स्थिति को कसते हुए फीडबैक देंगे।
विज्ञापन

उनके फीडबैक को स्वच्छता सर्वे में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों को अपने मोबाइल के प्ले स्टोर में एसबीएमएसएसजी 2025 एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा। गेट ओटीपी का विकल्प चुनने के बाद प्रक्रिया को पूरा करना होगा। भाषा का चुनाव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए सहमति का विकल्प चुनना होगा। राज्य के विकल्प में उत्तर प्रदेश, जिला गाजीपुर में विकास खंड व गांव चुनना होगा। पुरुष-महिला के विकल्प का चुनाव करने के बाद प्रश्नों की बारी आएगी।

कुल 13 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। प्रभारी डीपीआरओ निलेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद में स्वच्छता सर्वे 15 जून से चल रहा है। यह 14 अगस्त तक चलेगा। अब तक 16325 ग्रामीण ऑनलाइन सर्वे में अपना फीडबैक दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed