फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Villagers block highway in Ghazipur over alleged murder of teenager

UP News: किशोर की हत्या का आरोप, चिलचिलाती धूप में ग्रामीणों ने पांच घंटे से ज्यादा देर तक जाम किया हाईवे

Sat, 18 Apr 2026 10:25 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 18 Apr 2026 10:25 PM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में किशोर की हत्या का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शनिवार को पांच घंटे से ज्यादा देर तक हाईवे जाम किया। एसडीएम के आश्वासन जाम समाप्त हुआ।  

विज्ञापन
Villagers block highway in Ghazipur over alleged murder of teenager
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के देवरिया गांव में 14 वर्षीय किशोर राजू यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद शनिवार को जमकर बवाल हुआ। हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-24 जाम कर दिया। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप रहा, जिससे राहगिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चिलचिलाती धूप भी लोगों का हौसला पस्त नहीं हुआ और लोग अपनी मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। हालांकि दिन में करीब डेढ़ बजे एसडीएम ज्योति चौरसिया द्वारा सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ईंट-पत्थर और पेड़ की टहनियां रखकर मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने-बुझाने का प्रयास किया। उधर, दिनदहाड़े किशोर के लापता होने और संदिग्ध हालात में शव मिलने की घटना से लोग सकते में हैं। वहीं, परिजनों के आरोप और एंबुलेंस प्रकरण ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं।
विज्ञापन


हत्या का आरोप, गला दबाने की आशंका
मृतक के पिता दिनेश यादव ने आरोप लगाया कि उनके बेटे राजू की गला दबाकर हत्या की गई है। उनका कहना है कि शुक्रवार को पड़ोसी गांव के दो लोग राजू को अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता दिनेश यादव का कहना है कि राजू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार के भरण-पोषण में उनका हाथ बंटाता था। घटना के बाद से मां ममता समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से शव छोड़कर भागने की कोशिश

मृतक के पिता दिनेश यादव का दावा है कि शनिवार सुबह एक निजी एंबुलेंस राजू के शव को गांव के पास छोड़कर भागने की कोशिश कर रही थी। संदेह होने पर ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक लिया और शव को कब्जे में ले लिया। किशोर के गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका और गहरा गई है।

अधिकारियों के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
जाम की सूचना पर उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया, तहसीलदार राम नारायण वर्मा सीओ जमानिया अनिल कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसजन नागर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे की मशक्कत और कार्रवाई व मुआवजा दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खत्म किया।
 
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
उधर, सीओ जमानिया अनिल कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। बताया कि एंबुलेंस चालक को अभी हिरासत में नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed