फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vijayadashami fair will not be held in Lanka Maidan

लंका मैदान में विजय दशमी पर नहीं लगेगा मेला, रावण वध का होगा लाइव प्रसारण

Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vijayadashami fair will not be held in Lanka Maidan
गाजीपुर। विजयदशमी पर इस साल लंका मैदान में मेले का आयोजन नहीं होगा। आयोजकों का कहना है कि 15 अक्तूबर को रावण वध और दहन का कार्यक्रम सीमित होगा। उसका लाइव प्रसारण कराया जाएगा। इस संबंध में अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। बताया कि विजयदशमी के कार्यक्रम जिलाधिकारी और कमेटी के संरक्षक डीएम मंगला प्रसाद सिंह, सह संरक्षक एसपी रामबदन सिंह और अन्य कमेटी सदस्यों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान कमेटी ने जनहित में गेट बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

कमेटी की मानें तो विजयदशमी के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:36 बजे से 12:24 बजे तक है और रावण दहन का शुभ समय 7:26 बजे से 9: 22 बजे रात्रि तक है। कमेटी रावण के पुतले का दहन शाम 7:30 बजे कराएगी। कार्यक्रम का प्रसारण सोशल मीडिया, मीडिया और एलईडी स्क्रीन से किया जाएगा। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता, योगेश वर्मा, विनय सिंह, रोहित अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, वीरेश राम वर्मा, अजय पाठक, अशोक अग्रवाल, लव त्रिवेदी, शिवपूजन तिवारी, ओमनारायण सैनी आदि उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश उर्फ बच्चा तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed