फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vigilance increased, corona investigation accelerated

सतर्कता बढ़ी, कोरोना जांच में आई तेजी

Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased, corona investigation accelerated
कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है। जिला अस्पताल में मशीन लगने के बाद अब स्थानीय स्तर पर आरटीपीसीआर जांच होने लगी है जिससे काफी सहूलियत हुई है। संदिग्धों की जांच में भी तेजी आई है। प्रतिदिन 1700 से अधिक संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। हालांकि वर्तमान में कोई सक्रिय मरीज नहीं है।
विज्ञापन

देश में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाने के साथ ही जांच में भी तेजी लाने का कार्य किया है। एक सप्ताह पूर्व जहां प्रति करीब एक हजार लोगों की जांच कराई जा रही थी वहीं अब प्रतिदिन कभी 1500 तो कभी 1700 से अधिक संदिग्धों की जांच कराई जा रही है। इसे बढ़ा कर प्रतिदिन 2500 से तीन हजार लोगों की जांच कराने की तैयारी की गई है ताकि समय रहते संक्रमण के फैलाव पर रोक लगाई जा सके। अब जिले में ही आरटीपीसीआर जांच की सुविधा होने से जांच रिपोर्ट के लिए संदिग्धों को अधिक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ रही है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान प्रतिदिन 10 से 11 हजार संदिग्धों की आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनैट के माध्यम से जांच हो रही थी। यही वजह है कि संक्रमण फैलाव से पूर्व मरीजों को ट्रेस किया गया और समय रहते उन्हें आइसोलेट कर महामारी की रोकथाम की गई थी।
विज्ञापन

अब तक 1103415 की हो चुकी है जांच
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 1103415 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 343170 की आरटीपीसीआर, 756454 की एंटीजन और 3791 की ट्रूनैट से जांच हुई है। इसमें 1101883 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 1080231 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि 21652 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 1532 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लंबित है। वहीं बीते नवंबर माह में 35109 संदिग्धों की जांच हुई थी। जबकि 27 दिसंबर को 799 की आरटीपीसीआर, 915 की एंटीजन और 10 की ट्रूनैट से जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
जिले में 83 टीमें कर रहीं कार्य
कोरोना से बचाव के लिए जिले में 83 टीमें जांच का कार्य कर रही हैं। इसमें 64 मोबाइल और 19 स्टेटिक टीम लगाई गई है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जहां जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं इन टीमों की संख्या भी बढ़ेगी, जिससे जांच में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

दूसरी लहर के दौरान प्रतिदिन 10 हजार से अधिक संदिग्धों की कोरोना की जांच कराई जा रही थी। संभावित तीसरी लहर को देखते जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वर्तमान समय से 1500 से 1700 लोगों की जांच हो रही है। जल्द ही 2500 से तीन हजार लोगों की प्रतिदिन जांच की जाएगी। - डॉ. उमेश कुमार, एसीएमओ नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed