फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vidyut Mazdoor Panchayat gheraoed the office

विद्युत मजदूर पंचायत ने कार्यालय का घेराव किया, मांगों को रखा

Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vidyut Mazdoor Panchayat gheraoed the office
बैठक में पदाधिकारियों ने छंटनी किए हुए सुपरवाइजरों को तत्काल बहाल करने का मुद्दा उठाया। जिसके बाद सर्किल मैनेजर नवनीत त्रिपाठी को कंपनी द्वारा 12 नवंबर तक पद का चार्ज होने की बात कही। उसके बाद 13 नवंबर से जिले के नए सर्किल इंचार्ज मिल जाएगा। विद्युत मजदूर पंचायत के प्रांतीय महामंत्री निर्भय सिंह ने बताया कि हम लोगों ने कई बार अधीक्षण अभियंता को दूरभाष से मीटर रीडरों की समस्याओं से अवगत कराया, लेकिन उनके प्रति सक्रियता नहीं दिखाया गया। जिससे मजबूर होकर घेराव किया गया। जिसके बाद अधीक्षण अभियंता ने स्टार्लिंग कंपनी के पदाधिकारियों संग वार्ता कर सहमति के अनुसार 12 नवंबर तक सर्किल मैनेजर पद पर नवनीत त्रिपाठी रहेगा। उसके बाद 13 नवंबर से नए सर्किल मैनेजर को स्टार्लिंग कंपनी नियुक्त करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, जिला मंत्री विजयशंकर राय, अजय विश्वकर्मा, जेपी बाबू, मीटर रीडर संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, संविदा मस्टरोल संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह, सुपरवाइजर शशिकांत भारती, शिवशंकर कश्यप, कृष्कान्त सिंह, रीडर सोनू तिवारी, मुकेश दुबे, सत्यपाल सिंह, प्रमोद यादव, वरूण राय एवं अन्य मीटर रीडर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed