फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vidyasagar Sonkar targets on Akhilesh yadav in ghazipur said he has no work to do

विद्यासागर सोनकर का सपा-बसपा पर निशाना: 'अखिलेश के पास कोई काम नहीं, खाली ट्वीट-ट्वीट खेलते हैं'

Thu, 25 Aug 2022 03:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 25 Aug 2022 03:37 PM IST
सार

विधान परिषद समिति के सभापति विद्यासागर सोनकर ने अखिलेश यादव पर खूब निशाना साधा। बोले- अखिलेश यादव क्या कहेंगे, कोई काम उनके पास है नहीं। जो मन में आता है बोलते रहते हैं। खाली ट्वीट - ट्वीट खेलते हैं। 

विज्ञापन
Vidyasagar Sonkar targets on Akhilesh yadav in ghazipur said he has no work to do
विद्यासागर सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान परिषद समिति के सभापति विद्या सोनकर का गाजीपुर में ब्लाक प्रमुख संघ द्वारा स्वागत किया गया। विद्यासागर सोनकर ने योगेश्वर धाम शिव मंदिर में दर्शन पूजन किया।विद्यासागर सोनकर ने सपा-बसपा पर खूब निशाना साधा। बोले- अब सपा- बसपा कहीं नहीं है, कांग्रेस का अस्तिव समाप्त हो चुका है।

विज्ञापन

 2024 के चुनाव में 80 सीटें जीतने का प्रयास करेंगे। गुंडे और मवालियों की जगह जेल में होगी। अखिलेश यादव क्या कहेंगे, कोई काम उनके पास है नहीं। जो मन में आता है बोलते रहते हैं। खाली ट्वीट - ट्वीट खेलते हैं। एसी कमरे में बैठकर राजनीति करते हैं। उत्तर प्रदेश में ऐसी राजनीति नहीं चलती है। 

विज्ञापन


बाहर निकलना पड़ेगा। संघर्ष करना पड़ेगा। हमारे लोगों ने संघर्ष किया। हमारे कार्यकर्ता रोज बूथ से लेकर जिले तक, जिले से लेकर प्रदेश तक आमजनमानस के बीच में जाते हैं। भाजपा की सरकार प्रदेश और केंद्र में काम कर रही है। देश कैसे आगे बढ़ेगा ये हमारी चिंता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि सपा, बसपा एक ही थाली के चट्टे- बट्टे हैं और अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में दोनों एक जैसे हैं। वह ब्लॉक प्रमुख संघ गाजीपुर की ओर से बुधवार को प्रकाश नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जहां उनका स्वागत हुआ।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में यहां से भाजपा का पताका फहराना है। अफजाल अंसारी 2024 के लिए मुंगेरी लाल के हसीन सपने न देखें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही देश और प्रदेश की सरकार में माफियाओं और अपराधियों का जड़ से सफाया होगा। इसमें भाजपा सरकार बिना राग-द्वेष के कार्य कर रही है। जो भी व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा उसको सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा विकास पुरूष हैं। गाजीपुर में उन्होंने विकास की गंगा बहा दी। वह जम्मू कश्मीर में भी विकास और अमन-चैन बनाने में सफल हैं।

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख संघ के अध्यक्ष अवधेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा सहित अन्य प्रमुखोंं ने विद्यासागर सोनकर का स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, महामंत्री ओमप्रकाश राय, ब्लॉक प्रमुख राहुल राय, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, सुभाष सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जोगिंद्र सिंह ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed