फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Video of three youths transporting protected animals goes viral

Ghazipur News: संरक्षित पशुओं को ले जाते तीन युवकों का वीडियो वायरल

Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Video of three youths transporting protected animals goes viral
कासिमाबाद। तहसील क्षेत्र में संरक्षित पशुओं को ले जाते तीन युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आयुष्मान आरोग्य मंदिर लिखे एक जर्जर भवन में बेजुबान पशु बंधे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में तीन युवक पशुओं को खोलते नजर आते हैं। एक अन्य व्यक्ति उनका वीडियो बनाते हुए बार-बार उन्हें गो तस्कर कहकर आरोप लगाता है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति युवकों से लगातार नाम व पूछताछ करता है। पकड़े गए युवक घबराए व डरे दिखाई देते हैं। उनमें से एक गिड़गिड़ाते हुए कहता है कि पहली बार गलती कर रहे हैं, पशुओं को मेले में बेचने के लिए ले जा रहे थे। वीडियो में आरोपी युवक हाथ जोड़कर बार-बार माफी मांगते हुए कहते दिखते हैं कि अब गलती नहीं करेंगे… अब नहीं भागेंगे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोग उन्हें नीचे बैठाकर पूछताछ भी करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक महिला भी सुनाई देती है जो कहती है, रो क्यों रहा है? बैठ, देख क्या करेंगे लोग। पूरा घटनाक्रम ग्रामीणों और एक गो रक्षक संगठन के सदस्यों द्वारा रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। वहीं, सीओ कासिमाबाद अनुभव राजर्षि ने बताया कि वायरल वीडियो मरदह थाना क्षेत्र का है और देर शाम उन्हें इसकी सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि गो रक्षक संगठन द्वारा युवकों को पकड़ा गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed