गाजीपुर: छेड़खानी का विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीटकर पीड़िता के दादा की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर पीड़िता के दादा की हत्या कर दी गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग जामकर आरोपियों को गिरफ्तार करने और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे रहे। कैलाश यादव (57) सुबह खेत की तरफ गए थे।
छेड़खानी का विवाद गांव के ही एक युवक के साथ चल रहा था। मामला थाने पर भी गया था। परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी अंकुर यादव का भाई प्रिंस यादव दबंग है। वह गोलबंदी कर मौके पर पहुंचा और कैलाश यादव एवं उनके साथी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया।
इस दौरान कैलाश की मौत हो गई और वह मौके से फरार हो गया। कैलाश घर पर अकेले रहते थे। उनके तीन पुत्र अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। वह घर पर रहकर खेतीबारी का काम देखते थे। घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव शादियाबाद-भीतरी- सैदपुर मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया।
साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर डटे थे। जानकारी होने पर एसपी रामबदन सिंह ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद 11 बजे से चल रहा जाम एक बजे समाप्त हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।