{"_id":"61ae4a01a89cb8363d2fffce","slug":"verification-of-schools-will-be-done-till-nine-for-the-examination-center-ghazipur-news-vns6264697181","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों का नौ तक होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र के लिए विद्यालयों का नौ तक होगा सत्यापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विद्यालयों की मैपिंग और जियो टैगिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों में सुविधाओं की दी गई जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
गाइड लाइन के अनुसार केंद्र छात्र के स्कूल से न्यूनतम पांच और अधिकतम दस किलोमीटर के अंदर होना है, इसी क्रम में छात्राओं का परीक्षा केंद्र या तो सेल्फ होगा या फिर पांच किलोमीटर के अंदर किसी भी विद्यालय में रहेगा। परीक्षा केंद्रों को निर्धारित करने के लिए स्कूलों की मैपिंग और जियो टैगिंग का काम निर्धारित तिथि दो दिसंबर तक ही पूरा करा ली गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने बोर्ड की वेबसाइट पर अपने स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं की जो जानकारी अपलोड की है। उसकी एसडीएम और डायट प्राचार्य स्तर पर गठित कमेटी द्वारा सत्यापन के बाद ही परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। यह समिति परिषद द्वारा विकसित मोबाइल एप को अपने एंड्रायड फोन में डाउनलोड कर आवंटित विद्यालयों का दौरा करेगी। सत्यापन की अंतिम तिथि नौ दिसंबर है। जबकि परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची 24 जनवरी को जारी की जाएगी।
0
कोरोना को देखते हुए बोर्ड ने तय किया है कि एक केंद्र पर कम से कम 250 और अधिकतम 12 सौ छात्र परीक्षा में बैठ सकते हैं। छात्रों को परीक्षा के दौरान छह फीट की दूरी पर बैठाने की तैयारी है। पहले काली सूची में शामिल हो चुके और प्रबंधन समिति और प्रधानाचार्यों के बीच विवाद वाले विद्यालयों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।- डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक।