फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicles going from Yadav turn to save toll, jam till Jangipur Krishi Mandi

Ghazipur News: टोल बचाने के लिए यादव मोड़ से जा रहे वाहन, जंगीपुर कृषि मंडी तक लगा जाम

Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Vehicles going from Yadav turn to save toll, jam till Jangipur Krishi Mandi
जंगीपुर बाजार-मंडी मार्ग पर लगा जाम। संवाद
भड़सर। जंगीपुर थाना के यादव मोड़ से जंगीपुर कृषि मंडी तक शनिवार की दोपहर बाद तीन बजे से लेकर शाम चार बजे जाम लग गया। स्थिति यह थी कि करीब एक घंटे तक छोटे और बड़े वाहन रेंगते नजर आए। यहीं नहीं मरीज को लेकर निजी अस्पताल जा रही एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसा रही। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया। टोल प्लाजा का खर्च बचाने के लिए ट्रक और ट्रेलर यादव मोड़ होते हुए हंसराजपुर की ओर से काफी दिनों से आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में यादव मोड़ से जंगीपुर कृषि मंडी तक मार्ग सकरा होने से आए दिन जाम लग रहा है। शादियाबाद थाना के गोला निवासी नागेंद्र बिंद ने बताया कि उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। इलाज कराने के लिए गाजीपुर निजी अस्पताल जा रहा था। सुबह ही घर से निकला था, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। अरसदपुर निवासी सुरेश यादव ने बताया कि कृषि मंडी से यादव मोड़ तक करीब एक किलोमीटर जाम लगा हुआ है। मार्ग सकरा होने से काफी प्रयास के बाद भी जाम खुल नहीं पा रहा है। वजह गाजीपुर की ओर से बड़े वाहन चालक दव मोड़ से कटकर हंसराजपुर और बिरनो थाना मार्ग पकड़ने काम करते हैं। ताकि उन्हें वाराणसी- मऊ फोरलेन स्थित बिरनो के टोल प्लाजा पर पैसे का भुगतान न करना पड़े। जंगीपुर निवासी राजू चौरसिया ने बताया कि जंगीपुर बाजार में रोज यही स्थिति है। तारनपुर निवासी हिमांशु सिंह ने बताया कि इन बड़े वाहनों के आवागमन से हादसे का खतरा बना रहता है। जंगीपुर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि कड़ी मशक्कत के एक घंटे बाद जाम समाप्त हो सका है। बाजार से बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक के लिए उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed