फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vehicle collision broken pole, lights lighted for hours

वाहन की टक्कर टूटा खंभा, घंटों गुल रही बत्ती

Tue, 28 Apr 2020 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle collision broken pole, lights lighted for hours
शहर के बंशीबाजार में पिकअप के धक्के से टूटा बिजली का तार व पोल की मरम्मत करते लाइनमैन। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। मंगलवार की सुबह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित वंशी बाजार के पास किसी वाहन की टक्कर से विद्युत खंभा टूट गया। इससे बड़ीबाग और लालदरवाजा फीडर से जुड़े दर्जनों मुहल्लों की बत्ती घंटों गुल रही। इससे हजारों लोगों को गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मालूम हो कि मंगलवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित नगर के वंशीबाजार के पास सड़क किनारे लगे विद्युत खंभा में किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे खंभा तार सहित धराशाई हो गया। खंभा टूटने से बड़ीबाग और लालदरवाजा फीडर से जुड़े वंशीबाजार, लंका चूंगी, बड़ीबाग, अष्टभुजी कालोनी, लंका, स्टेशन, मालगोदाम रोड, सकलेनाबाद, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग सहित दर्जनों मुहल्लों की बत्ती गुल हो गई। कुछ देर में जंफर खोलकर लाइनमैनों ने टूटे खंभा के आगे की आपूर्ति बहाल कर दी। जबकि खंभा को दुरुस्त करने के लिए करीब 11 बजे बड़ी और साढ़े 12 बजे लाल दरवाजा फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली जाते ही गर्मी की वजह से हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग उलझन के बीच अब-तब बिजली आने का इंतजार करने लगे। लाइनमैनों ने काफी मशक्कत तक तार-खंभा को दुरुस्त किया। करीब ढाई बजे दोनों फीडरों की आपूर्ति सुचारू की गई। इसी बीच कुछ ही मिनट फिर से तार टूटने से बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति ठप हो गई, जबकि लालदरावाज फीडर की सुचारू रही। पुन: लाइनमैन तार जोड़ने में जुट गए। इस संबंध में प्रकाशनगर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9.35 बजे वंशीबाजार के पास किसी वाहन के टक्कर से खंभा टूट गया। उसे दुरुस्त करने के लिए बड़ीबाग फीडर की आपूर्ति 11.20 और लालदरवाजा की 12.50 बजे बंद की गई। खम्भा को दुरुस्त कर ढाई बजे आपूर्ति सुचारू की गई, लेकिन पुन: उसे स्थान पर तार टूटने से बड़ीबाग फीडर की बत्ती कुछ ही मिनट में गुल हो गई। तार के दुरुस्त कर एक घंटा बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed