फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Vegetables boom due to bumper production, Nenua five and cucumber for eight rupees a kilo

बंपर पैदावार से सब्जियां धड़ाम, नेनुआ पांच तो खीरा आठ रुपये में किलोभर

Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Vegetables boom due to bumper production, Nenua five and cucumber for eight rupees a kilo
सब्जी की खेती करने वाले किसानों का पुरवाई के मौसम ने खूब साथ दिया। मौसम की मेहरबानी से जब सब्जियों की बंपर पैदावार हो गई तो भाव ही झटका खा गए। इससे किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है। नेनुआ पांच तो खीरा आठ रुपया किलो बेचना पड़ रहा है। सैदपुर इलाके में किसान ककड़ी और तरबूज की खेती के साथ ही नेनुआ, पालक, खीरा, लौकी, परवल, करैला, बैगन और भिंडी आदि की खेती खूब करते हैं। किसानों ने बताया कि इस बार मौसम ने ऐसा साथ दिया कि पुरवइया लगातार बही और खेतों में बंपर पैदावार हुई। सब्जियां भरपूर हुई लेकिन इनके दाम इतने कम हो गए कि अब लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष मौसम ने तो भरपूर साथ दिया लेकिन बाजार भाव ने ही दगा दे दिया। हालत यह है कि नेनुआ चार-पांच, परवल 14-15, तरबूज छह तो खीरा आठ रुपए किलो बेचना पड़ रहा है। जबकि ककड़ी दो और लौकी पांच रुपए पीस देनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बड़े शौक से हमने नगदी फसल जानकर सब्जी की खेती की थी। भाव गिरने से समस्या पैदा हो गई हैैै। - संजय पांडेय
खुले बाजार में भिंडी, नेनुआ, करेला अभी भी 20-25 के भाव बिक रहे हैं। बिचौलिए लाभ उठा रहे हैं। - संजय सिंह
पैदावार से किसानों के चेहरों पर जो मुस्कान आई थी। सब्जियों के भाव गिरने से खत्म हो गई है।- बलिराम प्रजापति
जिन किसानों ने किराए पर खेत लेकर सब्जियां उगाई थीं। उनके सामने कठिन समस्या उत्पन्न हो गई है। - संजय कुमार सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed