{"_id":"58079e574f1c1b592c70474b","slug":"van-full-of-kids-to-be-struck-between-the-railway-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों से भरी वैन रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों से भरी वैन रेलवे क्रॉसिंग के बीच फंसी
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
बच्चों से भरी एक वैन मंगलवार की शाम अचानक रेलवे क्रासिंग के बीच फंस गई। वाकया उस समय हुआ जब दिलदारनगर थाना रोड के बड़ी नहर पुलिया के पास रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान एक वैन अचानक क्रासिंग के अंदर घुस गई, लेकिन दूसरा फाटक बंद हो जाने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सकी। क्रासिंग से लगभग 200 मीटर दूर स्थित रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलने के बाद उसको किसी तरह रोका गया और क्रासिंग खोल कर वैन को बाहर निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मंगलवार की शाम थाना रोड के बड़ी नहर पुलिया के पास स्थित रेलवे क्रासिंग को बंद किया जा रहा था। उस समय अप ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन स्टेशन से खुल चुकी थी। क्रासिंग पर वैन फंसा देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर तथा आरपीएफ को दी गई। रेलवे क्रासिंग को खोलकर वैन को निकाला गया, तब ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। \
इस बीच करीब दस मिनट तक ट्रेन स्टेशन के पास ही खड़ी रही। घटना के संबंध में पूछे जाने पर रेलवे के अधिकारी अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। मामले में वैन चालक के विरुद्ध कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। घटना को लेकर बुधवार को चर्चा होती रही।