फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   vaccenation

पहली जून से 18 से ऊपर को लगेगा टीका

Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
vaccenation
गाजीपुर। संक्रमण से युवाओं को बचाने के लिए जिले में पहली जून से टीकाकरण कराया जाएगा। जिले में 18 से 45 वर्ष तक के लोगों की संख्या करीब साढ़े 22 लाख है। संख्या को देखते हुए वैक्सीनेशन टीम को भी दोगुना करने की तैयारी की जा रही है। वहीं, गांव-गांव टीम पहुंचे, इसको लेकर भी माइक्रो प्लान तैयार हो रहा है। संक्रमण की दूसरी लहर ने जिले को ऐसे चपेट में लिया कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने लगी और मौत का आंकड़ा भी दिन पर दिन बढता रहा। ऐसे में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराकर सुरक्षित करने का कार्य तेज कर दिया। शासन के निर्देश पर 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को टीका लगाया गया। जबकि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का वैक्सीनेशन कराने के लिए विभाग ने सर्वे कराया तो जिले में इनकी संख्या करीब साढ़ेे 22 लाख निकली। इनका टीकाकरण कराने के लिए 300 टीम गठित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वैक्सीनेशन टीम में प्राइवेट नर्सिंग होम के स्वास्थ्य कर्मियों को भी शामिल करने के लिए सूची मांगी गई है, जिससे सरकारी एवं निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों को मिलाकर पर्याप्त वैक्सीनेशन टीम का गठन किया जा सके। सीएमओ डॉ. जीसी मौर्या ने बताया कि एक जून से 18 से 45 वर्ष के लोगों का वैक्सीनेशन शुरु होगा। टीकाकरण को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही टीम गठित करने का कार्य भी तेज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed