फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uttam gets captaincy of junior men's hockey team for the fourth time

Ghazipur News: जूनियर पुरुष हाॅकी टीम की चौथी बार मिली उत्तम को कप्तानी

Mon, 30 Oct 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uttam gets captaincy of junior men's hockey team for the fourth time
मौधा। इन दिनों करमपुर गांव के उत्तम सिंह युवाओं के लिए मिसाल बने हुए हैं। वर्तमान में वे मलेशिया दौरे पर हैं। 11वीं सुल्तान जोहोर कप हाॅकी प्रतियोगिता में भारत की जूनियर टीम के चौथी बार कप्तान बने हैं। फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में उत्तम सिंह ने वर्ष 2019 में सुल्तान जोहोर कप हाॅकी प्रतियोगिता में पहली बार देश का प्रतिनिधित्व एक कप्तान के रूप में किया था। टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया था। वर्ष 2021 में उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित जूनियर विश्वकप प्रतियोगिता में भी उत्तम सिंह टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इसके बाद भी वर्ष 2022 में जकार्ता में आयोजित एशिया कप हाॅकी प्रतियोगिता में भी उत्तम सिंह ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को ब्रांज मेडल दिलाया। अपने बेटे उत्तम सिंह पर पिता कृष्णकांत सिंह और माता साधना सिंह को गर्व है। वहीं, उनके दो बड़े भाई दीपक सिंह व ध्रुव सिंह अपने सबसे छोटे भाई उत्तम की उपलब्धियों पर खुश हैं।
विज्ञापन

--------
टीम ही नहीं परिवार के भी खेवनहार बने उत्तम
मौधा। खेल प्रेमियों की नजर में हाकी के स्टार खिलाड़ी उत्तम सिंह एक कप्तान के रूप में भले ही देश की टीम के खेवनहार बन गए हों। लेकिन सच यह भी है कि अपनी प्रतिभा, लगन व मेहनत के बल पर वह अपने परिवार के भी खेवनहार बन गए हैं। उनके अग्रज व घर में अपने माता-पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटा रहे दीपक सिंह व ध्रुव सिंह ने कहा कि जिस परिवार को गांव के बाहर कोई जानता नहीं था। अब उत्तम की उपलब्धियों से प्रभावित होकर दूर-दूर से उनके द्वार पर आने वाले खेलप्रेमी परिवार को शुभकामनाएं देते हैं। मेघबरन स्टेडियम के प्रबंधक व पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि हमारे उत्तम सिंह क्रिकेट के सचिन तेंदुलकर से किसी भी तरह कम नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed