फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Urmila will get electricity connection in three days, Channulal's land will be measured

उर्मिला को तीन दिनों में बिजली कनेक्शन मिलेगा, छन्नूलाल की जमीन की होगी नापी

Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Urmila will get electricity connection in three days, Channulal's land will be measured
गाजीपुर/औड़िहार। शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सुबह 9 बजे के बाद विभिन्न लोग तहसीलों पर पहुंचने लगे और प्रार्थना-पत्रों का पंजीकरण कराया। समस्याओं के निबटारे को लेकर जिलाधिकारी एम पी सिंह और एसपी रामबदन सिंह सैदपुर तहसील पर उप स्थित हुए। सुबह 10.15 बजे डीएम और एसपी की गाड़ी तहसील परिसर में आकर रूकी। उससे पहले ही विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी कुर्सी संभाल चुके थे।
विज्ञापन

इब्राहिमपुर की उर्मिला यादव ने जिलाधिकारी के सामने बिजली कनेक्शन को लेकर फरियाद रखी। जिस पर उन्होंने तुरंत एसडीओ को बुलाकर तीन दिनों में कनेक्शन देने का निर्देश दिया। अपनी समस्या को समाधान होता देख उर्मिला के चेहरे पर संतोष भरी खुशी थी। ऐसे ही धरम्ममरपुर के छन्नूलाल ने भूमि की नापी का मामला जिलाधिकारी के सामने रखा। कहा कि कई बार समाधान दिवस, थाना दिवस या अन्य अवसरों पर चक्कर लगा चुका हूं। लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल उनके जमीन के नापी कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसी तरह बरेहता के कौशल कुमार भारती, औड़िहार कला के बंशराज, गजाधरपुर के महेंद्र राम, नगवा के रामा, नायकडीह के राजेंद्र सिंह और गोरखा के छोटे लाल यादव ने अपनी-अपनी समस्याओं को आला अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किया। सैदपुर तहसील पर कुल 230 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से मौके पर छह का निबटारा हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के विभागध्यक्षों के पटल पर निस्तारण के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रार्थना पत्रों का पंजीकरण कराने के लिए बरामदे के बाहर तक चिलचिलाती धूप में फरियादी घंटों तक खड़े रहे। फरियादी कक्ष में भी पंजीकरण के बाद भी उनकी दोहरी कतार लगी थी। सुबह 9.30 बजे सबसे पहलेउप जिलाधिकारी ओम प्रकाश ने समाधान दिवस सभागार का अवलोकन करते हुए पटल को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। इसी वक्त तहसीलदार नीलम उपाध्याय एवं नायब तहसीलदार राहुल सिंह भी व्यवस्था को संभालने में लग गए। ठीक 10 बजे एडीएम वित्त एवं राजस्व एके सिंह का आगमन हुआ। इसके पूर्व क्षेत्राधिकारी बलराम एवं सर्किल के विभिन्न स्थानों के थानाध्यक्ष पहुंच चुके थे।
करीब 10.15 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह की गाड़ी परिसर में आकर रूकी और दोनों अधिकारी पटल तक पहुंचे। तब तक जिले के प्रमुख विभागों के अधिकारी अपनी कुर्सी पर आ चुके थे। दूसरी ओर सुबह 9 बजे से जो फरियादी प्रार्थना पत्रों का पंजीकरण कराने के लिए कतार में लगे थे। 10 बजे तक फरियादियों से बरामदा भर गया था। बरामदे के बाहर तक उनको लाइन में खड़ा होना पड़ रहा था।
पहला प्रार्थना पत्र खानपुर थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी बृजेश सिंह का प्रस्तुत किया गया। इसके बाद धरम्मरपुर ग्राम के छन्नूलाल ने जमीन मापी से संदर्भित प्रार्थना पत्र अधिकारियों के पटल पर रखा। सबसे ज्यादा 106 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के तथा 56 प्रार्थना पत्र पुलिस विभाग के थे। वहीं, 48 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागाध्यक्ष को सौंपा गया।
सातों तहसील पर 965 मामले आए, 37 का निबटारा
गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरीत निबटारे को लेकर सातों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 965 शिकायत, प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 37 शिकायत, प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 157 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकरी अध्यक्षता में 82 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। जखानिया तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 140 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके 4 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 116 प्रार्थना पत्रप्राप्त हुए जिसमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जमानिया में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 79 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 2 का निस्तारण किया गया और तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 161 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 6 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल स्थलीय निरीक्षण करते हुए निस्तारण कराए। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से होती है। इसमें लापरवाही पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
केस-1
घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए दो वर्ष से बिजली विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों का दरवाजा खटखटा कर हार चुकी थी। विभाग के अधिकारी मेरी उम्र पर तरस नहीं खाते थे। कहते थे तुम्हें कनेक्शन नहीं मिलेगा। आज तहसील दिवस पर डीएम साहब ने एसडीओ विद्युत को बुलाकर हर हालत में तीन दिन के अंदर कनेक्शन देने का निर्देश जारी कर मेरे साथ न्याय किया है।

उर्मिला यादव ग्राम इब्राहिमपुर तलीशा
केस-2
भूमि की नापी के लिए कई समाधान दिवस, थाना दिवस का चक्कर लगाते थक गया। हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता था। आज के समाधान दिवस पर तत्काल नापी कराए जाने का आदेश मिला है।
छन्नूलाल धरम्मरपुर सैदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed