फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party workers created ruckus by alleging fake voting in Ghazipur

UP Nikay Chunav: गाजीपुर में फर्जी मतदान का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा, पुलिस से जमकर बहस

Thu, 04 May 2023 05:56 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 04 May 2023 05:56 PM IST
सार

गाजीपुर के लूदर्स कांवेंट स्कूल स्थित बूथ पर गुरुवार दोपहर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर बहस हुई। 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Samajwadi Party workers created ruckus by alleging fake voting in Ghazipur
गाजीपुर में धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के लूदर्स कांवेंट स्कूल बूथ पर गुरुवार दोपहर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर बहस हुई। सूचना मिलते ही पहुंचे एडीएम एके सिंह और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया।

विज्ञापन


जानकारी होते ही धीरे-धीरे लोगों की भीड़ लग गई। एडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शहर कोतवाल फर्जी आधार-पत्र के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आए और विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।  दोपहर करीब एक बजे लूदर्स कांवेंट स्कूल बूथ पर मतदान जारी था। इसी बीच फर्जी मतदान की जानकारी होते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


हंगामा करते हुए सभी बूथ परिसर के मुख्य गेट के पास धरने पर बैठ गए। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में जुटे रहे, लेकिन वो हटने को तैयार नहीं हुए। देखते ही देखते सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर एडीएम एके सिंह और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र मौके पर पहुंच गए। एसपी सिटी से कार्यकर्ताओं की बहस और कहासुनी होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता फर्जी आधार कार्ड और फर्जी मतदाता का आरोप लगाने लगे। एसपी सिटी ने धरने पर बैठे लोगों को पुलिस हिरासत में लेने को कहा। मौके पर  सपा के अन्य कार्यकर्ता और युवाओं की भीड़ बढ़ने शुरू हो गई। तब-तक सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा भी पहुंच गई, उन्होंने मतदाताओं के पहचान-पत्रों को देखा। वहीं एडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

शहर कोतवाल टीबी सिंह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाहर खड़े लोगों को बूथ से दूर जाने का निर्देश दिया। साथ ही तीन लोगों के पास मिले आधार कार्ड की जांच की तो फर्जी मिलने पर हिरासत में ले लिया। देर शाम तक पुलिस हिरासत में लिए तीन लोगों को कोतवाली में बैठा हुए थे। साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed