फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   up election 2022: In Ghazipur, the vehicle's glass was broken by pelting stones at the convoy of the candidate's wife 

up chunav 2022: गाजीपुर में प्रत्याशी की पत्नी के काफिले को गांव में घुसने से रोका, पथराव कर वाहन के शीशे तोड़े

Sat, 19 Feb 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 19 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

अराजकतत्वों ने वाहनों को रोककर गालीगलौज की और ईट- पत्थर चलाने लगे। इस घटना में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू के वाहन का शीशा टूट गया।

विज्ञापन
up election 2022: In Ghazipur, the vehicle's glass was broken by pelting stones at the convoy of the candidate's wife 
अराजकतत्वों द्वारा पत्थरबाजी कर तोड़ा गया भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के वाहन का शीशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के इकरा कुड़वा गांव के पास शनिवार को प्रचार कर समर्थकों के साथ लौट रही सैदपुर के निषाद पार्टी के प्रत्याशी की पत्नी के वाहन के काफिले पर अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। इसमें भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के वाहन का शीशा टूट गया। 

विज्ञापन


निषाद पार्टी के प्रत्याशी सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी दोपहर में गौरा गांव से प्रचार करके इकरा कुड़वा मार्ग से मखदुमपुर की तरफ समर्थकों के साथ जा रही थीं। आरोप है कि इकरा कुड़वा गांव के पास वाहनों को रोककर अराजकतत्वों ने गालीगलौज की और ईट- पत्थर चलाने लगे। भाजपा और सुभाष पासी के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने विरोध किया तो दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


इस घटना में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू के वाहन का शीशा टूट गया। सादात थानाध्यक्ष शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि दलीपरायपट्टी निवासी एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रघुवंश सिंह पप्पू ने दो नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर फाड़ने में चार गिरफ्तार

सराय सुल्तान राजभर बस्ती के बाहर 18 फरवरी को खड़े भाजपा के प्रचार वाहन से पोस्टर व झंडा फाड़ने के मामले में पुलिस ने शनिवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।  सैदपुर से निषाद पार्टी के प्रत्याशी सुभाष पासी की पत्नी रीना पासी कार्यकर्ताओं के साथ सराय सुल्तान राजभर बस्ती में प्रचार कर रही थी।

बस्ती के बाहर भाजपा प्रचार वाहन खड़ा था। मनबढ़ों ने प्रचार वाहन पर लगे पोस्टर को फाड़ने के साथ वाहन में बैठे लोगों के साथ अभद्रता भी की थी। पुलिस टीम ने सराय सुल्तान निवासी सोनू यादव, सुनील यादव, विकास यादव और संदीप यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed