फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP election 2022: BJP and SP workers clashed during campaigning in Ghazipur, BJP leaders sitting on dharna at police station for arrest

UP Chunav 2022: गाजीपुर में प्रचार के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता भिड़े, गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय मंत्री संग भाजपाई धरने पर, सपा समर्थकों पर केस दर्ज

Wed, 23 Feb 2022 09:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Feb 2022 09:38 PM IST
सार

गाजीपुर में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी होने पर समर्थको ने आपत्ति जताई। इस पर सपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी होने लगी। बढ़ते-बढ़ते हाथपाई की नौबत पैदा हो गई।

 

विज्ञापन
UP election 2022: BJP and SP workers clashed during campaigning in Ghazipur, BJP leaders sitting on dharna at police station for arrest
धरने पर बैठे भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी समर्थकों के साथ जयंतीदासपुर उर्फ नवापुर गांव में बुधवार को जनसंपर्क कर रहे थे। इसी दौरान सपा कार्यकर्ताओं से हाथापाई हो गई। ग्रामीणों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया।  इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नेतृत्व में भाजपा नेता जंगीपुर थाने पर धरने पर बैठ गए और मुकदमा दर्ज होने के बाद वहां से उठे। 

विज्ञापन


बुधवार की शाम साढ़े तीन बजे जयंतीदासपुर उर्फ नवापुर गांव के चंद्रिका बिंद के दरवाजे पर जंगीपुर के भाजपा प्रत्याशी रामनरेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर, संकठा मिश्रा, संतोष कुशवाहा, पुनम मौर्या और विवेकानंद पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता पहुंचे। उसी दौरान चार बाइक से करीब आठ की संख्या में सपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई तो कहासुनी होने लगी। बढ़ते-बढ़ते हाथपाई की नौबत पैदा हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बीचबचाव कर मामला शांत कराया। उसके बाद केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी की मांग

उनका कहना था कि विरोध प्रदर्शन करने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। हालांकि पुलिस ने दस लोगों को मुकदमा दर्ज कर मामले को शांत कराया। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्वर्ण कुमार राम की तहरीर पर वीरेंद्र यादव, मुनीब और आठ अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी  किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed