फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP Assembly Election 2022 Ghazipur Police Raid at BJP chunav office in Ghazipur dispersed crowd

UP Chunav 2022: गाजीपुर में भाजपा के चुनाव कार्यालय पर धमकी पुलिस, भीड़ को किया तितर-बितर

Sun, 06 Mar 2022 06:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 06 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए गाजीपुर पुलिस- प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। इस दौरान सूचना मिली कि भाजपा के चुनावी कार्यालय एवं प्रत्याशी के आवास पर काफी भीड़ एकत्र है। 

विज्ञापन
UP Assembly Election 2022 Ghazipur Police Raid at BJP chunav office in Ghazipur dispersed crowd
भाजपा चुनावी कार्यालय पर धमकी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गाजीपुर के सैदपुर कोतवाली के नगर स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय पर रविवार को पुलिस ने दबिश दी। वहां मौजूद महिला, पुरुष एवं युवकों की लगी भीड़ को पुलिस कर्मियों ने तितर-बितर किया। साथ ही भाजपा-निषाद पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी सुभाष पासी के आवास पहुंचकर वहां मौजूद लोगों को परिसर से बाहर निकाला।

विज्ञापन


पुलिस ने चेतावनी दी कि अगर कार्यालय और आवास पर भीड़ लगी तो आचार संहिता के नियमों को तोड़ने के खिलाफ कार्रवाई होगी। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है। इस दौरान सूचना मिली कि भाजपा के चुनावी कार्यालय एवं प्रत्याशी के आवास पर काफी भीड़ एकत्र है।
विज्ञापन


सक्रिय हुई टीम भाजपा के चुनाव कार्यालय पहुंची और वहां भीड़ को तितर- बितर किया। इसके बाद आवास से सभी को बाहर निकाला। पुलिस ने प्रत्याशी प्रतिनिधि आसू दूबे को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यहां भीड़ लगी तो सब के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई लगभग आधे घंटे तक चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस को देखकर मौके पर जमा भीड़ इधर उधर भागती नजर आई। सैदपुर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में कहीं भी किसी को भीड़ लगाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उड़नदस्ता टीम द्वारा आचार संहिता उल्लघन के संबंध में प्रत्याशी के खिलाफ तहरीर दी गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed