फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Unless the villages develop, the country will not progress

Ghazipur News: जब तक गांवों का विकास नहीं होगा, देश तरक्की नहीं करेगा

Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Unless the villages develop, the country will not progress
मुहम्मदाबाद क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में रखते विधायक सुहैब अंसारी।  - फोटो : स्वयं
मुहम्मदाबाद। स्थानीय सपा विधायक सुहैब उर्फ मन्नू अंसारी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट-2047 पर चर्चा करते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा प्रदेश और देश का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद विधानसभा प्रदेश की अंतिम विधानसभा है, उसके आगे बिहार शुरू हो जाता है और गंगा नदी के किनारे पर है। गंगा नदी की भीषण बाढ़ से पूरे क्षेत्र में जलभराव होने के साथ संपर्क मार्ग टूट गए हैं। हमारा क्षेत्र कटान का क्षेत्र है और गंगा नदी की बाढ़ के कहर से पूरे क्षेत्र में कटान हो रहा है। इससे किसानों की खेती युक्त भूमि गंगा में समा रही है। सपा सरकार में कटान पीडि़तों को विस्थापित करने के बाद उन्हें जमीन देकर बसाया गया था लेकिन इस सरकार में न तो जमीन मिली और न ही पक्का आवास मिला। मुहम्मदाबाद के सरकारी हास्पिटल और ट्राॅमा सेंटर की हालत खराब है। अभी तक ट्राॅमा सेंटर को पूरी तरह से शुरू नही किया जा सका है। हॉस्पिटल में जब मरीज जाता है तो उसे तत्काल रेफर कर दिया जाता है। विधायक ने बताया कि मुहम्मदाबाद विधानसभा की अधिकांश जमीन करइल माटी की है। इससे संपर्क मार्ग बरसात में खराब हो जाते हैं। अखिलेश यादव की सरकार में समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का जहां से निर्माण शुरू हुआ है वहां से एक फीट आगे एक्सप्रेस-वे नहीं बढ़ा है। वहां से एक्सप्रेस-वे को बढ़ाकर बिहार से जोड़ दिया गया होता तो यूपी को सीधा और लाभ मिलता। उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे वाहनों के आने-जाने से क्षेत्र के सारे संपर्क मार्ग जर्जर हो गए हैं। कार्यदायी संस्था उसकी मरम्मत नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि मुहम्मदाबाद विधानसभा में गोड़ खरवार जाति के लोगों का जाति प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है। क्षेत्र में बिजली की बड़ी समस्या है। ट्रांसफाॅर्मर जलने के बाद हफ्तों तक नहीं बदले जा रहे हैं। मुहम्मदाबाद मुख्यालय पर एक और विद्युत सब स्टेशन बनाया जाए जिससे बिजली का लोड बंट जाए और व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने सदन को बताया कि हमारे क्षेत्र में पुलिया की बड़ी समस्या है, जो पुलिया बनी है वह एकदम जर्जर है। कई स्थानों पर पुलिया का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed