फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Union objected to MP's proposal

कासिमाबाद को कृष्ण नगर करने की बात, सांसद ने सुहेलदेव के नाम पर रखी मांग

Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Union objected to MP's proposal
सैदपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की ओर से कासिमाबाद का नाम महाराजा सुहेलदेव रखने का सुझाव देने पर आरएसएस ने आपत्ति जताई है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि 1980 के दशक से संघ कासिमाबाद को कृष्ण नगर के नाम से सभी कार्य करता रहा है। इसलिए इसका नाम कृष्ण नगर रखना उचित होगा।
विज्ञापन

कासिमाबाद को गाजीपुर के नवाब शेख अब्दुल्लाह ने साल 1737 में अपने पिता मोहम्मद कासिम के नाम पर कासिमाबाद रखा था। तभी से सोनबरसा, सुकहा, कोड़रा, बिशुनपुर और बड़ागांव को मिलाकर कासिमाबाद कहा जाता है। जबकि कासिमाबाद के नाम से कोई राजस्व ग्राम नहीं है। सोनबरसा में खंड विकास कार्यालय, सूकहा में थाना और मेख राजस्व ग्राम में स्थानीय तहसील संचालित है। ये सभी सरकारी कार्यालय जैसे तहसील, ब्लॉक थाना आदि कासिमाबाद के नाम से ही जाना जाता है।
विज्ञापन

वहीं, साल 1980 के दशक से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कासिमाबाद का नामकरण आरएसएस कृष्ण नगर के नाम से कर चुका है और इसी नाम से अपना सभी कार्य करता है। संघ की तरफ से लंबे समय से कासिमाबाद को कृष्ण नगर के नाम से करने की मांग अपने स्तर से विभिन्न अवसरों पर उठाया जाता रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला परियोजना प्रमुख बृजभूषण सिंह ने बताया कि सांसद को अगर कासिमाबाद का नाम बदलना ही है तो कृष्ण नगर के नाम से करें। जिसे राष्ट्रीय स्वयं संघ बहुत पहले से नामकरण कर चुका है। इसी तरह का सुझाव राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला प्रचार प्रमुख डॉ. मुरलीधर मौर्य ने भी दिया है। डॉ. मौर्य ने बताया कि संघ अपने स्तर से शासन को कासिमाबाद का नाम बदल कर कृष्ण नगर करने की मांग कर चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय स्वयं संघ के विचारों के अनुसार कासिमाबाद का नाम कृष्ण नगर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed