फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncle's obstruction in selling land, student embraces death

Ghazipur News: जमीन बेचने में चाचा का अड़ंगा, छात्रा ने मौत को गले लगाया

Sun, 02 Feb 2025 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Uncle's obstruction in selling land, student embraces death
जमीन बेचकर योग्य लड़के से बेटी की शादी करने के पिता के सपने पर अपने ही परिवार वालों ने वज्रपात कर दिया। पिता के इस निर्णय पर उसके सगे छोटे भाई ने अड़ंगा लगा दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा और विवाद बढ़ने लगा तो इससे आहत बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

मृतका के पिता और मामा की तहरीर पर आरोपी चाचा समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला बिरनो थानाक्षेत्र के कहोतरी गांव का है। जंगीपुर थानाक्षेत्र के बिलाइच (बिलाइचया) गांव निवासी राजकुमार राम एक निजी वाहन चालक हैं। उनकी पांच बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी नीतू (22) पढ़ाई में अच्छी थी। उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया था।
विज्ञापन

बेटी का सपना था कि वह शिक्षक बनकर अपने पिता का नाम रोशन करे। इसे साकार करने के लिए राजकुमार ने बेटी को उसके मामा हीरा राम के पास बिरनो थानाक्षेत्र के कहोतरी गांव भेज दिया। हीरा राम ने अपनी भांजी का दाखिला मनिहारी क्षेत्र के एक बीटीसी कॉलेज में कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां वह प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। इसी बीच राजकुमार ने अपने साले हीरा की मदद से नीतू की शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी और उत्तर प्रदेश पुुलिस में सिपाही लड़के से तय कर दी। लड़के की तैनाती बांदा में है और वह इस समय प्रयागराज महाकुंभ ड्यूटी में है।
हीरा के मुताबिक शादी 29 मई को होनी थी। शादी धूमधाम से करने के लिए राजकुमार ने अपने हिस्से की पुश्तैनी जमीन बेचने का निर्णय लिया। इसका उनके छोटे भाई उदय प्रताप ने विरोध किया।
आरोप है कि वह कह रहा था कि कई बेटियां हैं, इसलिए अपनी हैसियत के हिसाब से रिश्ता देखकर शादी करें। जमीन न बेचें लेकिन पिता अपनी बेटी की योग्यता और भविष्य को लेकर कोई समझौता करने को तैयार नहीं था। इधर, विरोध कर रहे छोटे भाई ने उसकी जमीन पर ईंट गिराकर कब्जा करा दिया, जिसे लेकर मामला पुलिस तक पहुंच गया और दोनों पक्षों को पुलिस चौकी कृषि मंडी में भी दो दिन पहले बुलाया गया था लेकिन बात नहीं बनी। शनिवार को पुलिस ने दोनों को फिर बुलाया था लेकिन दूसरा पक्ष नहीं पहुंचा। जबकि राजकुमार के पक्ष से नीतू के मामा हीरा भी थाने जाने के लिए घर से निकल पड़े थे। हालांकि वह कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के थाने न पहुंचने के कारण घर लौटे तो नीतू घर में नहीं दिखी। अंदर कमरे में देखा तो हैरान हो गए।

नीतू का शव बारजे की कुंडी में दुपट्टे से बने फंदे के सहारे झूल रह रहा था। जानकारी होने पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मामा और पिता की तहरीर पर जंगीपुर थाने में चाचा उदय प्रताप, अलगू और उसके बेटे रवि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed