{"_id":"68b35040ddfe3aa4d806dbfe","slug":"uncle-killed-his-niece-by-attacking-her-with-a-chopper-case-registered-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-138363-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: चापड़ से वारकर चाचा ने की थी भतीजी की हत्या, खुद का भी काट लिया था गला; बेटी की लाश देख बिलख पड़ा पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चापड़ से वारकर चाचा ने की थी भतीजी की हत्या, खुद का भी काट लिया था गला; बेटी की लाश देख बिलख पड़ा पिता
Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान मधु की मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सुनील को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Ghazipur News: दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवरीबारी गांव में चाचा सुनील चौहान ने भतीजी मधु चौहान पर चापड़ से वारकर हत्या कर दी थी। साथ ही खुद पर भी प्रहार कर आत्महत्या का प्रयास किया था। शनिवार को मृतका के पिता ने मौसरे भाई सुनील चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
दूसरी तरफ, पुलिस ने घटना स्थल से चापड़ भी बरामद कर लिया। देवरीबारी गांव निवासी दुर्गविजय चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 29 अगस्त को सुबह 11 बजे परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। घर पर सिर्फ पुत्री मधु चौहान और मौसेरा भाई सुनील चौहान था।
विज्ञापन
बेटी को अकेला पाकर सुनील ने चापड़ से उस पर वारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद का गला काटने का नाटक किया। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी देने के बाद इलाज के लिए दोनों को अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने बेटी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि उस समय मैं पत्नी का ऑपरेशन कराने के सिलसिले में मऊ गया था। सूचना पर जब पहुंचा तो बेटी का शव मॉर्च्यूरी हाउस में था। इस बाबत थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता दुर्गविजय चौहान की तहरीर पर सुनील चौहान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया गया है। घायल आरोपी का उपचार वाराणसी में चल रहा है, फिलहाल वह खतरे से बाहर है।