फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Uncle injured nephew and niece by beating

चाचा ने मारपीटकर भतीजा- भतीजी को किया घायल

Sun, 27 Feb 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Uncle injured nephew and niece by beating
गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव में रंजिश को लेकर चाचा सहित दो ने भतीजे और भतीजी को लाठी-डंडा से मारकर लहूलुहान कर दिया। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन

गहमर चकवा बबुरहनी निवासी बलिराम यादव शनिवार की देर शाम को सिवान में से खेती कार्य के बाद घर आ रहे थे। इसी बीच चाचा रविंद्र यादव और सतेंद्र चौधरी ने लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से लैस होकर हमला बोल दिया। बचाव में आई बहन दुर्गा यादव को भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। भाई-बहन की चीख-पुकार सुनकर आए बड़े भाई कन्हैया यादव के साथ भी मारपीट किए। प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि घायल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed