फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Udharnpur blew the fire erupted shop

उधरनपुर की आग भड़की दूकान फूंकी

Wed, 06 Jan 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 06 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Udharnpur blew the fire erupted shop
उधरनपुर में मछली मारने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। गांव में पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद सोमवार की रात आग भड़क गई। शरारती तत्वों ने गांव के पश्चिम तरफ एक गुमटी और
विज्ञापन


झोपड़ी जला दी। स्थिति पर काबू नहीं पाने के कारण रेवतीपुर के  थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र को हटा दिया गया है।  
बीते दिनों गांव के एक व्यक्ति के पट्टे के तालाब में मछली मारने पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मामले को हल्के में

लिया, जिसके चलते अगले दिन खूनी संघर्ष हुआ। मारपीट हुई, गोलियां चलीं और आगजनी की गई। घटना में 12 लोग घायल हुए थे। उसके बाद से गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बलवा करने के आरोप में 18 लोगोें को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बावजूद हालात पर काबू नहीं पाया जा सका है। गांव के ही गुड्डू गुप्ता
विज्ञापन


की चाय की दूकान गाँव के पश्चिम तरफ सड़क के किनारे है। सोमवार की रात वे दूकान बंद करके घर चले गए और रात 10 बजे किसी ने उनकी गुमटी और झोपड़ी में आग लगा दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह आग बुझाई। गुड्डू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीरदी है। रेवतीपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्रा ने मौका मुआयना किया और लोगों से पूछताछ कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद शरारती तत्व लोगों की दूकान और झोपड़ियां फूंक रहे हैं। पुलिस ने बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की है लेकिन जिस असलहे से गोलियां चलाई गई थीं, उसकी बारमदगी नहीं हो पाई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। बहुत से लोग गिरफ्तारी के भय से घर छोड़कर जा चुके हैं।

उधरनपुर बवाल पर अंकुश पाने में विफल रहे रेवतीपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर मिश्र को हटा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने सोमवार की देर रात उनका तबादला कर दिया। उन्हें एसपी का पीआरओ बनाया गया है। रेवतीपुर थाने


अब आरबी सिंह संभालेंगे जो पहले भी यहां रह चुके हैं। आगामी ब्लाक प्रमुख के चुनाव में स्थिति बेकाबू न हो इसकी चिंता भी पुलिस प्रशासन को सता रही है। नए थानाध्यक्ष की तैनाती के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है। बरेसर थानाध्यक्ष दुर्गेश यादव को विशेश्वरगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है जबकि स्वाट टीम के प्रभारी निहारनंदन को बरेसर का थानाध्यक्ष बनाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed