फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youths were stabbed and injured in an old enmity

हमलावरों ने दो युवकों को मारा चाकू, गंभीर

Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two youths were stabbed and injured in an old enmity
शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा बाजार में शनिवार की देर शाम पुराने विवाद को लेकर तीन लोगों ने चाकू से हमलाकर दो युवकों को घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कुकड़ा गांव निवासी राहुल यादव अपने मित्र नंदगंज थाना के पहलवानपुर गांव निवासी विजय शंकर तिवारी के साथ कटघरा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर दूध देने के लिए गया था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और पुरानी बात को लेकर तीनों युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में दोनों युवक घायल हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल राहुल यादव के चचेरे भाई विनोद यादव ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्या ने बताया की एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही दो और आरोपियों की तलाश जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed