{"_id":"62e91a034ab1a40bfc547307","slug":"two-youth-drowned-while-taking-a-bath-in-the-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गंगा में नहाते समय दो युवक डूबे, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गंगा में नहाते समय दो युवक डूबे, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश
Tue, 02 Aug 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 02 Aug 2022 06:05 PM IST
सार
गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। दोनों युवक माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां घाट पर नागपंचमी के दिन मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ दोनों की तलाश में जुटी है। दोनों युवक माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
विज्ञापन
कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवतपाली का रहने वाला शिवम राय (18) जन्म से ही अपने नाना परमेश्वर राय के यहां डुहियां में रहकर पढ़ता था। उसके साथ डुहियां निवासी संजय राय का इकलौता पुत्र विशाल (18) भी पढ़ता था। नागपंचमी पर्व पर विशाल, शिवम और विकास गांव के सामने घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन
शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी के सहारे तीनों को बचाने की कोशिश में लगे। विकास तो लाठी के सहारे किसी तरह बचकर गंगा से निकल गया, लेकिन शिवम और विशाल नदी में डूब गए। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दोनों डूबे छात्र अपने माता-पिता के एकलौते पुत्र थे। बताया कि दोनों एक साथ इंटर की परीक्षा इस वर्ष पास किए थे। विशाल एक दिन पहले बीसीए में दाखिला करा चुका था, जबकि शिवम को बीसीए में दाखिले के लिए जाना था। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि स्नान करने के दौरान नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है।