फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two youth drowned while taking a bath in the Ganga

Ghazipur News: गंगा में नहाते समय दो युवक डूबे, गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

Tue, 02 Aug 2022 06:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 02 Aug 2022 06:05 PM IST
सार

गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां घाट पर मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। दोनों युवक माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। गोताखोरों एवं एसडीआरएफ की टीम उनकी तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Two youth drowned while taking a bath in the Ganga
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

गाजीपुर में सुहवल थाना क्षेत्र के डुहियां घाट पर नागपंचमी के दिन मंगलवार की सुबह गंगा में नहाते समय दो युवक डूब गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों एवं एसडीआरएफ टीम के साथ दोनों की तलाश में जुटी है। दोनों युवक माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

विज्ञापन


कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवतपाली का रहने वाला शिवम राय (18) जन्म से ही अपने नाना परमेश्वर राय के यहां डुहियां में रहकर पढ़ता था। उसके साथ डुहियां निवासी संजय राय का इकलौता पुत्र विशाल (18) भी पढ़ता था। नागपंचमी पर्व पर विशाल, शिवम और विकास गांव के सामने घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान तीनों अचानक गहरे पानी में डूबने लगे।
विज्ञापन


शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और लाठी के सहारे तीनों को बचाने की कोशिश में लगे। विकास तो लाठी के सहारे किसी तरह बचकर गंगा से निकल गया, लेकिन शिवम और विशाल नदी में डूब गए। हादसे के बाद दोनों के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दोनों डूबे छात्र अपने माता-पिता के एकलौते पुत्र थे। बताया कि दोनों एक साथ इंटर की परीक्षा इस वर्ष पास किए थे। विशाल एक दिन पहले बीसीए में दाखिला करा चुका था, जबकि शिवम को बीसीए में दाखिले के लिए जाना था। इस संबंध में एसडीएम भारत भार्गव ने बताया कि स्नान करने के दौरान नदी में डूबे दोनों युवकों की तलाश एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed