Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two-year record broken, 89.57 mm rainfall in October

Ghazipur News: दो साल का रिकॉर्ड टूटा, अक्तूबर में 89.57 मिमी बारिश

Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two-year record broken, 89.57 mm rainfall in October
शहर के सांसद तिराहा के पास बूदाबांदी के बीच जाते राहगीर। संवाद - फोटो : टूंडला एटारोड पर कार को घसीट कर ले गया डंपर संवाद
गाजीपुर। चक्रवाती तूफान मौंथा के प्रभाव के चलते रुक- रुक कर हो रही बारिश से दो दिनों से मौसम सुहाना हो गया है। आपदा विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले दो वर्षों की तुलना में इस बार अक्तूबर महीने में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार अक्तूबर महीने में अब तक रिकॉर्ड तोड़ 89.57 मिमी बारिश हुई है। वर्ष 2023 के अक्टूबर में 49.28, वर्ष 2024 में 4.0 बारिश दर्ज है। उधर, मौसम शुष्क होने के चलते अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 28 डिग्री पर आ गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में कमी आने से बाइक चलाते समय दिन में भी सिहरन भी महसूस की जाने लगी है।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार की रात कुछ देर बूंदाबांदी हुई। इसी तरह बुधवार को भी सुबह व दोपहर में करीब 20 मिनट तक बूंदाबांदी का दौर चला। दो दिनों से आसमान में बादलों का बसेरा है, जिससे लोगों को भगवान भाष्कर का दर्शन नहीं हो पा रहा है। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि मोंथा तूफान देश के कुछ क्षेत्रों में आने की संभावना है। उसी का असर मौसम पर दिख रहा है।
विज्ञापन


सब्जी के फसलों पर ध्यान दें किसान-गाजीपुर। सब्जी की खेती करने वाले किसानों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कृषि विज्ञान केंद्र पीजी कॉलेज के फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह ने बताया कि मौजूदा मौसम में सब्जी के फसलों के ऊपर कीट-पतंग व कीड़ों का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ऐसे में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जोरदार बारिश होने पर धान की फसलें गिर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मटर व आलू की खेती को नुकसान-मुहम्मदाबाद। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को सुबह से शाम तक कभी धीमी तो कभी तेज हुई वर्षा से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौंथा चक्रवात के बंगाल की खाड़ी में टकराने के बाद क्षेत्र में हुई बेमौसम बरसात से बोई गई मटर की फसल सड़ने, आलू की बोआई पिछड़ने, धान की पकी फसल व बाजरे की फसल के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। किसानों का कहना है कि जल्द बेमौसम की बारिश नहीं रुकी तो किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।संवाद
वर्ष 2023 में अक्तूबर महीने में हुई बारिश का विवरण
दिनांक बारिश
1 अक्तूबर 2.71
2 अक्तूबर 18.85
3 अक्तूबर 14.42
4 अक्तूबर 13.28
कुल बारिश - 49.28 एमएम
वर्ष 2024 में अक्तूबर महीने में हुई बारिश का विवरण
दिनांक बारिश
1 अक्तूबर 0.14
4 अक्तूबर 2.14
5 अक्तूबर 1.71
कुल बारिश - 4.0 एमएम
वर्ष 2025 में अक्तूबर महीने में हुई बारिश का विवरण
दिनांक बारिश
1 अक्तूबर 0.28
2 अक्तूबर 3.42
3 अक्तूबर 67.85
4 अक्तूबर 10.00
7 अक्तूबर 06.00
27 अक्तूबर 01.14
28 अक्तूबर 00.85
कुल बारिश - 89.57 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed