{"_id":"674c51904752b49a390a842b","slug":"two-year-old-child-died-after-falling-into-septic-tank-in-ghazipur-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सेप्टिक टैंक में गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर सेप्टिक टैंक में गिरने से दो साल के मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Sun, 01 Dec 2024 05:38 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 01 Dec 2024 05:38 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर जिले में एक दो साल के मासूम की सेप्टिक टैंक में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृत बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सुरवत गांव में दो साल का मासूम सेप्टिक टैंक में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों की चीख- पुकार सुनकर लोगों की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
गिरने के आधे घंटे बाद घरवालों को हुई जानकारी
घर के सामने बने सेप्टिक टैंक में शनि कुमार (02) पुत्र अर्जुन कुमार गिर गया। परिजनों को उसके गिरने की जानकारी आधे घंटा बाद हुई। पता चलने पर आनन- फानन उसे टैंक से निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे कई सेप्टिक टैंक बिना ढ़के पड़े हुए हैं। यह टैंक कई महीनों से खुला पड़ा था, जिसके चलते यह घटना हुई।
विज्ञापन