{"_id":"683ffca2c4703a534e077b07","slug":"two-workers-died-after-entering-sewerage-chamber-in-ghazipur-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: सीवरेज चैंबर में उतरे दो मजदूरों की मौत, एक को बचाने में गई दूसरे की जान
Wed, 04 Jun 2025 01:28 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:28 PM IST
सार
Ghazipur Latest News: गाजीपुर जिले में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार की दोपहर में सीवरेज चैंबर में उतरे एक मजदूर की मौत हो गई। उसे बचाने गए एक और शख्स की मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास तिराहे पर सीवरेज चैंबर में उतरे मजदूर बलरामपुर जनपद के हरैया थाना के भक्ता गांव निवासी प्रहलाद (19) की मौत हो गई। उसे बचाने में होल में उतरे सरायगली निवासी वसीम (35) की मौत हो गई। घटना बुधवार को दोपहर 12 बजे हुई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। वहीं सूचना पर एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसडीएम मनोज कुमार पाठक, सीओ शेखर सिंगर मौके पर पहुंचे और लगभग डेढ़ बजे दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। वहीं सूचना पर एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, एसडीएम मनोज कुमार पाठक, सीओ शेखर सिंगर मौके पर पहुंचे और लगभग डेढ़ बजे दोनों शवों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन