फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two thousand people have signed

दो हजार लोगों ने किया हस्ताक्षर

Wed, 26 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर Updated Wed, 26 Aug 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two thousand people have signed
 रौजा रेलवे क्रासिंग खुलवाने के लिए सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे अभियान के दूसरे चरण में सोमवार को एमएएच इंटर कालेज और विशेश्वरगंज चौराहे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम चार बजे तक 2000
विज्ञापन


लोगों ने हस्ताक्षर कर रौजा रेलवे क्रासिंग खोलने के लिए समर्थन दिया।
दूसरे चरण में हस्ताक्षर अभियान एमएएच इंटर कालेज के पास सुबह साढ़े सात बजे से 11:30 बजे तक चला। इस दौरान

1072 लोगों ने हस्ताक्षर किया। इसी प्रकार विशेश्वरगंज चौराहे पर शाम चार बजे से साढ़े पांच बजे तक अभियान चला जिसमें 928 लोगों ने हस्ताक्षर किया। कुल दो हजार लोगों ने हस्ताक्षर कर रौजा रेलवे क्रासिंग खोलने के लिए समर्थन
विज्ञापन


दिया। सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में 28 अगस्त को महुआबाग चौराहे पर दोपहर 12 से दो बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। दूसरे चरण तक हर महजब, वर्ग के लोगों ने
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन दिया। हस्ताक्षर अभियान में गौतम मिश्र एडवोकेट, अबू फकर खां, सीताराम पांडेय, रामशब्द सिंह, कमलेश सिंह लाला, बीनू सिंह, लोहा सिंह, आसिफ खां, श्रीप्रकाश केशरी, अतीक राइनी, अनीस अहमद, प्रहलाद पांडेय, अनिल श्रीवास्तव, भीम सिंह, बटुक नारायण मिश्र, प्रकाशचंद दुबे, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed