फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two thieves including Saraf arrested, cash-jewelry recovered

सराफ सहित दो चोर गिरफ्तार, नकदी-गहने बरामद

Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two thieves including Saraf arrested, cash-jewelry recovered
नगर कोतवाली के विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास से बुधवार को पुलिस ने सराफ सहित दो चोरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक लाख 11 हजार 500 रुपये नकदी, सोना का टुकड़ा, चार जोड़ी पायल, एक बाइक, दो तमंचा, तीन कारतूस और वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण करने के साथ विशेश्वरगंज तिराहे पर मौजूद थी। मुखबिर से सूचना मिली कि विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास मैदान में कुछ लोग चोरी करने के लिए एकत्र होकर योजना बना रहे हैं। उनके पास अवैध असलहे भी हैं। सक्रिय हुई पुलिस टीम विशेश्वरगंज ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के पास पहुंची तो वहां बैठे हुए व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस टीम ने तीन संदिग्धों को दौड़ाकर धर-दबोचा। यह सभी अपराधी एक संगठित गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम देते हैं और चोरी किए सारे आभूषण सराफा व्यवसायी कृष्णानंद उर्फ कृष्णा वर्मा को देते थे। पकड़े गए चोरों में मिश्रौलिया गांव निवासी छोटू बिंद, सागर बिंद और नवाबगंज निवासी कृष्णानंद उर्फ कृष्णा हैं। इनके पास से तीन सोने के टुकड़ा, चार जोड़ी पायल, एक बाइक, दो तमंचा, तीन कारतूस, नकबजनी/चोरी करने का उपकरण तथा चोरी का एक लाख ग्यारह हजार पांच सौ रुपये नकदी बरामद किया। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि पकड़े गए तीनों अपराधी शातिर किस्म के चोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed