{"_id":"5f676a676350191a757e4dfe","slug":"two-sisters-died-together-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बड़ी बहन के शव से लिपट कर रो रही छोटी ने भी तोड़ा दम, दोनों की अंतिम विदाई पर हर आंख हुई नम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बड़ी बहन के शव से लिपट कर रो रही छोटी ने भी तोड़ा दम, दोनों की अंतिम विदाई पर हर आंख हुई नम
Sun, 20 Sep 2020 08:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 20 Sep 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के मनिहारी क्षेत्र के चौकड़ी गांव में रविवार को एक वृद्ध महिला के निधन के बाद उसके शव से लिपट कर रो रही छोटी बहन की भी सांसें थम गई। एक ही घर से दो शव निकलने पर सभी की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
मनिहारी ब्लाक के चौकड़ी गांव में रविवार की सुबह नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के प्रदेश संयोजक रमेश यादव की माता महाराजी देवी (72) का निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थीं। इसकी जानकारी महाराजी देवी की सगी बहन बिरनो ब्लॉक के बंतरा गांव की बुच्ची देवी (58) को हुई।
विज्ञापन
वह अपने पुत्रों के साथ रोते-बिलखते हुए चौकड़ी गांव पहुंची। बड़ी बहन के शव से लिपट कर रोते हुए अचानक बुच्ची देवी भी शांत हो गई। बुच्ची देवी को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी हैं। इसके बाद दोनों बहनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बहनों का एक दूसरे से बेहद प्रेम था।
विज्ञापन