फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sisters died together in ghazipur

गाजीपुर: बड़ी बहन के शव से लिपट कर रो रही छोटी ने भी तोड़ा दम, दोनों की अंतिम विदाई पर हर आंख हुई नम

Sun, 20 Sep 2020 08:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 20 Sep 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Two sisters died together in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर जिले के मनिहारी क्षेत्र के चौकड़ी गांव में रविवार को एक वृद्ध महिला के निधन के बाद उसके शव से लिपट कर रो रही छोटी बहन की भी सांसें थम गई। एक ही घर से दो शव निकलने पर सभी की आंखें नम हो गई। 

विज्ञापन


मनिहारी ब्लाक के चौकड़ी गांव में रविवार की सुबह नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के प्रदेश संयोजक रमेश यादव की माता महाराजी देवी (72) का निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थीं।  इसकी जानकारी महाराजी देवी की सगी बहन बिरनो ब्लॉक के बंतरा गांव की बुच्ची देवी (58) को हुई।
विज्ञापन


वह अपने पुत्रों के साथ रोते-बिलखते हुए चौकड़ी गांव पहुंची। बड़ी बहन के शव से लिपट कर रोते हुए अचानक बुच्ची देवी भी शांत हो गई। बुच्ची देवी को जब हटाया गया तब पता चला कि वह दम तोड़ चुकी हैं। इसके बाद दोनों बहनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई। अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित श्मशान घाट पर हुआ। लोगों का कहना है कि दोनों बहनों का एक दूसरे से बेहद प्रेम था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed