फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two sides fight over dog dispute, one injured

Ghazipur News: कुत्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, साल घायल

Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two sides fight over dog dispute, one injured
सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के सेवराई गांव स्थित करवनिया का डेरा में सोमवार सुबह कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल काॅलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई और दूसरे पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता रंभा देवी पत्नी रमेश प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र मिलन कुमार बिंद सोमवार सुबह लाइब्रेरी पढ़ने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद पड़ोसी रोहित बिंद और उसके साथियों ने उस पर लाठी-डंडे तथा लोहे की चेन से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में रंभा देवी, रिंकी देवी, संगीता देवी, सुगवंती देवी, मिलन कुमार, अंकित कुमार और दिनेश कुमार घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सीएचसी भदौरा भेजा गया। चिकित्सकों ने मिलन कुमार, रंभा देवी और अंकित कुमार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed