फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two shopkeepers selling fake salt arrested

नकली नमक बेच रहे दो दुकानदार गिरफ्तार

Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Two shopkeepers selling fake salt arrested
नंदगंज। क्षेत्र के कठई पहलवानपुर और कुसम्ही खुर्द चट्टी पर नकली नमक बेचने के आरोप में पुलिस ने रविवार को दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। दोनों जगहों से 50-50 किलो नकली नमक बरामद किया गया।
विज्ञापन

एक कंपनी के प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप सिंह को सूचना मिली कि कठई पहलवानपुर और कुसम्ही खुर्द चट्टी पर उनकी कंपनी के पैकेट में नकली नमक भर कर बेचा जा रहा है। उन्होंने इसकी सूचना थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह को दी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर चौकी प्रभारी रजादी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र नाथ सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कठई पहलवानपुर चट्टी स्थित एक दुकान से 50 किलो की और कुसम्ही खुर्द चट्टी स्थित एक दुकान से 50 किलो नकली नमक किया। कंपनी के प्रतिनिधि ने बरामद नमक को नकली बताया। उसके बाद पुलिस दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर थाने ले आई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दुकानदार रामदरश और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed