फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two people including a youth died in road accidents

Ghazipur News: सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत

Wed, 28 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two people including a youth died in road accidents
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को सड़क हादसों में युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इधर सूचना के एक घंटे तक एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। परिजन घायलों को निजी वाहन से अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

दुल्लहपुर : मरदह थानाक्षेत्र के चौबेपुर तरक्षा गांव निवासी राजेश राजभर (44) पत्नी इंदू देवी (40) और पुत्री कुसुम (18) को बाइक बैठाकर कहीं जा रहे थे। ओडराई गांव स्थित हाईवे पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी सड़क पर दूर जा गिरीं। हादसे में नया हेलमेट टूटकर चकनाचूर हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवशता में परिजन घायलों को निजी वाहन से मऊ सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान राजेश राजभर की मौत हो गई। इंदू देवी और बेटी कुसुम की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
मृतक राजेश मुंबई में फूल-माला बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और करीब 15 दिन पहले घर आए थे।
थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे गोविंद राजभर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ऑटो व बाइक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।
बिरनो : दुल्लहपुर थानाक्षेत्र के बिजहरा गांव निवासी सुनील राजभर (30) और अरविंद राजभर (28) बाइक से हंसराजपुर से जंगीपुर की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने थानाक्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक महाविद्यालय के पास बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
वहीं मृत सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक के भाई अनिल राजभर ने थाने पर अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed