{"_id":"68d43e4101cbf87ec40f3784","slug":"two-people-died-and-one-is-in-critical-condition-after-a-bike-collided-with-a-tractor-trolley-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-139730-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ट्रैक्टर ट्राॅली में घुसी बाइक, दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ट्रैक्टर ट्राॅली में घुसी बाइक, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
रेवतीपुर सीएचसी परिसर में घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए ले जाते स्वास्थ्य क
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रेवतीपुर। नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के दिलदारनगर मार्ग पर सरहुला और गगरन गांव के बीच स्थित राइस मिल के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर - ट्राली में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में दो युवकों की मौत गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप घायल युवक को बीएचयू रेफर कर दिया।सुहवल थाना के भगीरथपुर गांव ग्राम प्रधान पति राकेश सिंह यादव ने बताया कि चंद्रकेश यादव(18) अपने साथी गोवर्धन राम (26) के साथ बाइक से बड़े भाई दुर्गेश यादव (30) को एक ही बाइक से दिलदारनगर स्टेशन छोड़ने जा रहा था। गगरन और सरहुला के बीच राइस मिल के पास खराब पडे़ ट्रैक्टर ट्राली में बाइक घुस गई। तीनों गंभीर रूप से घायल सड़क पर गिर पडे़। घायलों को उपचार के लिए रेवतीपुर सीएचसी लाया गया। जहां से डाक्टरों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने गोवर्धन राम और दुर्गेश यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि चंद्रकेश को वाराणसी रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि हादसे में दुर्गेश यादव और गोवर्धन राम की मौत हो गई है। जबकि गंभीर रूप घायल चंद्रकेश यादव को डाक्टरों वाराणसी रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन की जा रही है।
बहन के घर जा रहे एकलौते भाई की सड़क हादसे में मौत-औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मसूदपुर गांव के पास बुधवार की सुबह वाहन के धक्के से बाइक से बहन के ससुराल जा रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तीन बेटियों के बाद एकलौते बेटे को खोकर मां गीता देवी और बहन नीतू विश्वकर्मा व निधि विश्वकर्मा के विलाप से मौके पर मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए।पिता बांकेलाल विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मऊ के चिरैयाकोट निवासी सत्यम विश्वकर्मा (26) सुबह बाइक से बहन नीतू विश्वकर्मा के सैदपुर स्थित ससुराल जा रहा था। मसूदपुर गांव के पास करीब 11:30 बजे सामने से आ रहे वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के बहनोई मुन्ना विश्वकर्मा और पिता को दी। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नियंत्रित होकर नारियल लदा ट्रक पलटा-नंदगंज। थाना क्षेत्र के वाराणसी गोरखपुर हाईवे के फतेहउल्लाहपुर गांव के पास नारियल पानी लदा ट्रक मंगलवार की रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर पलट गया। लोगों चालक की सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाला। मदनपुर जसवन्त नगर निवासी ट्रक चालक देवेश कुमार विशाखापत्तनम से नारियल लेकर गोरखपुर जा रहा था। फतेहउल्लाहपुर गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए बीच सड़क पर पलट गया। इससे नारियल सड़क पर बिखर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से बिखरे नारियल को एक तरफ कराए। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि ट्रक को क्रेन की मदद से हटाया गया।