फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two parties fight over harvester, three injured

Ghazipur News: हार्वेस्टर को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल

Sun, 09 Apr 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over harvester, three injured
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में रविवार को खेत में हार्वेस्टर ले जाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर चलने से अफरातफरी मच गई। मारपीट में तीन लोग घायल हो हुए है। जिनहें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक पक्षे से मारपीट में गांधी कुशवाहा (59) और दूसरे पक्ष से राधा चौरसिया (50) एवं श्रीराम चौरसिया (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचनापुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए रेवतीपुर सीएचसी लेकर गई, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर गांधी कुशवाहा को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल गांधी कुशवाहा के परिजनों ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान एक युवक दौड़कर आया और बताया कि गांव के ही राधा चौरसिया गेहूं कटवाने के लिए हार्वेस्टर उसके खेत में बोए गए धनियां से होकर ले जा रहे हैं। जानकारी होने पर वह और उसके पिता दौड़कर खेत पर पहुंचे और खेत से हार्वेस्टर ले जाने पर मना किया। इसी दौरान विपक्षी अचानक गाली गलौज करने लगे। जब उन्हें ऐसा कहने से उसके पिता ने मना किया तो राधा चौरसिया सहित उनके अन्य परिजन लाठी डंडा और ईंट पत्थर लेकर मारपीट करने लगे। फिलहाल घायल का उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed