फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two miscreants going to murder arrested in police encounter

हत्या करने जा रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 02 Sep 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants going to murder arrested in police encounter
हत्
विज्ञापन

गाजीपुर। जनपद पुलिस के लिए सिरदर्द बना टॉपटेन और पच्चीस हजार का इनामी अपराधी और उसका साथी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के पास से एक बाइक, पिस्टल, रिवाल्वर, गांजा और कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस टीम को सफलता मिलने के बाद इसका खुलासा पुलिस कप्तान डा. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारवार्ता कर किया। दोनों शातिर अपराधी हैं। गांजा बेचकर जो पैसे मिलते हैं उससे असलहा खरीदकर अपराध को अंजाम देते हैं। पकड़े गए अपराधियों ने कट्या गांव के एक व्यक्ति को मौत के घाट उतारने के साथ ही न्यायीपुर के ग्राम प्रधान के ऊपर जानलेवा हमला किया। इसके बाद बीते 24 जुलाई को ग्राम प्रधान के समर्थक को उस्तरे से गला रेतकर हत्या कर दी और तब से फरार चल रहा था। बुधवार को एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसका खुलासा किया।

एसपी ने बताया कि बीते एक सितंबर को शबरेसर थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ अलावलपुर चौराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार उपाध्याय को सूचना मिली कि जहूराबाद से अलावलपुर की ओर दो शातिर अपराधी बाइक से आ रहे हैं। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो टीम गठित कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे बाइक घुमाकर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई, जिससे दोनों शातिर बदमाश पैदल भागते समय पीछा कर रहे पुलिस कर्मियों पर फायर झोंकने लगे। पुलिस बचते एवं बचाते घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को धर-दबोची। तलाशी लेने दो तमंचा, तीन कारतूस, एक किलो 200 ग्राम गांजा, दो मोबाइल और लूट की बाइक भी बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना राजापुर कला निवासी अभिषेक यादव उर्फ मंगला और परभूपुर निवासी निखिल यादव उर्फ शेरू बताया।हत्थे चढ़े शातिर बदमाशों ने पुलिस को बताया गांजा बेचने के लिए कासिमाबाद जा रहे थे, जिसे बेचने के बाद वे कटया गांव के संत लाल वर्मा की हत्या कर घटना को अंजाम देते। वजह संत लाल वर्मा की मुखबिरी के कारण बदमाशों को जेल जाना पड़ा था। इन्होंने ही बीते दिनों न्यायीपुर के ग्राम प्रधान भरत उर्फ भागी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई थी। गिरफ्तार अभिषेक यादव कासिमाबाद थाने का टॉपटेन अपराधी है और उसके ऊपर लगभग 14 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, वही निखिल यादव बरेसर थाने का टॉप टेन अपराधी है और उसके ऊपर भी आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभिषेक यादव के ऊपर 25000 का इनाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed